फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorandum given to PM under Go Samman Aahwan Abhiyan

Meerut News: गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत पीएम के नाम दिया ज्ञापन

Mon, 27 Apr 2026 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Memorandum given to PM under Go Samman Aahwan Abhiyan
गोवंश की सुरक्षा, राष्ट्रीय सम्मान के लिए कानून बनाने हेतु पीएम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत जुलूस के रूप में तहसील में पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। जिसमें गो माता की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए केंद्रीय कानून बनाने और गो पालन मंत्रालय की स्थापना की मांग की गई।
उत्सव मंडप से जुलूस के रूप में तहसील में पहुंचे और पीएम के नाम नायब तहसीलदार सचिन तोमर को दिए ज्ञापन में कहा है कि भारतीय देशी गोवंश हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। जब तक गोमाता असुरक्षित है तब तक हमारी सांस्कृतिक पूर्णता अधूरी है। समस्त सनातनी गो भक्तों, कार्यकर्ताओं जागरूक नागरिकों एवं संत समाज की ओर से मांग है कि वर्तमान में भारतीय गोवंश की स्थिति अत्यंत पीड़ादायक है। तस्करी, वध एवं सड़कों पर उनकी दुर्दशा देखकर प्रत्येक सनातनी का हृदय विदीर्ण है। ज्ञापन में गो माता की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए केंद्रीय कानून बनाने और गो पालन मंत्रालय की स्थापना की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदीप बवेजा, अवि पोसवाल, सनी पवार, शिवा पंडित, तरुण बवेजा, राजू अरोड़ा, संदीप जग्गी, दीपक बजाज, महेश आर्य, सुभाष गाबा, रवि गोला, बाबू राम प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed