फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meghna singh of kasba selected in indian women cricket team

सफलता: कस्बे की बेटी मेघना सिंह का भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन, पूरे गांव में हर्ष का माहौल

Tue, 24 Aug 2021 10:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Aug 2021 10:39 PM IST
सार

कस्बा कोतवाली देहात निवासी विजयवीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट और सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए महिला टीम का चयन किया है जिसमें तेज गेंदबाज मेघना सिंह को टीम में स्थान दिया गया है। 

विज्ञापन
meghna singh of kasba selected in indian women cricket team
मेघना सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कस्बे की बेटी मेघना सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होकर पूरे विश्व में कस्बे का नाम रोशन किया है। मेघना ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी। मेघना के भारतीय टीम में चयन होने से कस्बे में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन


कस्बा कोतवाली देहात निवासी विजयवीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट और सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए महिला टीम का चयन किया है जिसमें तेज गेंदबाज मेघना सिंह को टीम में स्थान दिया गया है। कोतवाली देहात निवासी मेघना सिंह तेज गेंदबाजी के साथ साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करती हैं। मेघना सिंह को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन एक दिवसीय मैच 1 दिन रात्रि टेस्ट और तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी। मेघना सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के साथ 29 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी।।
विज्ञापन


कस्बा कोतवाली देहात में विजय वीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह ने क्रिकेट में अपना अलग स्थान बनाया है। इससे पहले मेघना सिंह इंडिया ए के लिए चुनी गई थी। गत वर्ष दुबई में आयोजित टी20 चैंपियंस ट्रॉफी में भी मेघना ने अपनी खेल प्रतिभा से सभी को आकर्षित किया था। मार्च में राजकोट में आयोजित सीनियर वुमन चैलेंजर ट्रॉफी में मेघना सिंह ने रेलवे की ओर से प्रतिभाग किया था। रेलवे की कप्तान मिताली राज के नेतृत्व में रेलवे ने राष्ट्रीय ट्राफी जीती थी। मेघना सिंह मीडियम पेसर है, साथ ही अच्छी बल्लेबाज भी है। मेघना के दादा प्रेमपाल सिंह और दादी कोतवाली देहात में रहते हैं। मेघना वर्तमान में रेलवे की ओर से खेल रही है। मेघना के भारतीय टीम में चयन होने की सूचना मिलते ही कस्बे में हर्ष का माहौल रहा। अनेकों ग्रामीणों ने मेघना के घर जाकर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed