फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   megha ko mila samman to ayi muskan

मेधा को मिला सम्मान तो आई मुस्कान

Sun, 25 Nov 2018 01:03 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 25 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
megha ko mila samman to ayi muskan
meerut - फोटो : meerut
 केएल इंटरनेशनल स्कूल का माहौल शनिवार को रोजाना की पढ़ाई, क्लासरूम और यस टीचर से थोड़ा अलग था। किसी को वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर मिलने वाले सम्मान की खुशी थी तो कुछ विजेताओं को प्रतियोगिता में मिली जीत क ा इनाम पाने की खुशी थी।
विज्ञापन

शनिवार को स्कूल में वार्षिक अवार्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम मेरठ मुकेश चंद्रा, विशिष्ट अतिथि स्कूल चेयरमैन कुलदीप लांबा, गुरचरन कौर लांबा, राजीव खन्ना और बसंत चावला ने किया। स्कूल के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना, निदेशक मनमीत खुराना, हरनीत खुराना एवं प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने सभी का स्वागत किया। स्कूल प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने वार्षिक गतिविधियों व उपलब्धियों के बारे में बताया। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी टॉपर्स सूची में स्थान बनाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर व शत प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। स्कूल टॉपर्स के साथ पहला स्थान पाने वाले छात्रों को 11000 रुपये, दूसरा स्थान पाने वाले को 7500 व तीसरा स्थान पाने वाले को 5100 रुपये दिए गए। एनटीएसई में पहला स्थान पाने वाले 15 छात्रों को 2500, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले 5 छात्रों को 5100 रुपये दिए गए। आईटीएस क्विज विज के छात्रों को गिफ्ट हैम्पर, सीबीएसई नेशनल जूडो वाले छात्र को 5100, स्केटिंग में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले छात्र को 7500 रुपये आईईएस पास करने वाले छात्रों को मोमेंटों व उपहार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की अंतर सदनीय प्रतियोगिता में पहला व दूसरा स्थान पाने वाले प्रयास व प्रगति सदन को कॉक हाउस ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान के बीच में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। वेस्टर्न डांस, ताडंव नृत्य, कंटेपरेरी नृत्य, समूह गान, स्कूल बैंड का आयोजन हुआ। एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर नृत्य हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed