फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Lieutenant Colonel returned home from duty, suddenly got nervous, died of heart attack

Meerut: ड्यूटी से घर लौटे लेफ्टिनेंट कर्नल, अचानक घबराहट हुई, अस्पताल ले जाते समय हार्ट अटैक से हो गई मौत

Mon, 31 Mar 2025 06:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 31 Mar 2025 06:24 PM IST
सार

मेरठ के एनएच -34 स्थित सैनी गांव निवासी 38 वर्षीय लेफि्टनेंट कर्नल अभिनव मलिक ड्यूटी से घर लाैटे थे। उन्हें अचानक घबराहट हुई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हाेंने दम तोड़ दिया। वह तेलंगाना में तैनात थे। 

विज्ञापन
Meerut: Lieutenant Colonel returned home from duty, suddenly got nervous, died of heart attack
मृतक लेफि्टनेंट अभिनव मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ एनएच 34 स्थित सैनी गांव निवासी (38) लेफ्टीनेंट कर्नल अभिनव मलिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह तेलंगाना के सिकंदराबाद में तैनात थे। सैनी गांव निवासी सेवानिवृत्त कर्नल रणवीर सिंह मलिक के इकलौते पुत्र 38 वर्षीय लेफ्टीनेंट कर्नल अभिनव मलिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह वर्तमान तेलंगाना राज्य के सिकंदराबाद में तैनात थे। अभिनव मलिक के चचेरे भाई भाजपा नेता मोहित मलिक के मुताबिक रविवार शाम को वह ड्यूटी से अपने रेजिडेंस पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


रात में करीब 10.30 बजे उनकी तबियत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही अभिनव की मौत हो गई।  घर पर हार्ट अटैक से मौत होने की  सूचना मिली। जिसके बाद पिता रणवीर सिंह मलिक व अन्य लोग तेलंगाना के लिए रवाना हो गए। मौत की जानकारी पर लोग उनके आवास पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Eid-Ul-Fitar: वेस्ट UP में शांतिपूर्ण ढंग से पढ़ी गई नमाज, अकीदतमंदों ने की अमन-चैन की दुआ, दिखा फलस्तीनी झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं से टेक्निकल एंट्री से सेना में पहुंचे 
परिजनों के मुताबिक अभिनव ने साढ़े सत्रह साल की उम्र में 12वीं के बाद सेना में टेक्निकल एंट्री ली थी। उनकी पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल से हुई थी।  जिसके बाद वह अब करीब 38 वर्ष की उम्र में लेफ्टिनेंट कर्नल थे। 

पिता भी कर्नल से हैं सेवानिवृत्त
घर में गन्ना विभाग से सेवानिवृत्त 101 वर्षीय दादा गुरु वचन सिंह मालिक हैं। पिता रणवीर सिंह मलिक करीब 10 वर्ष पूर्व कर्नल से सेवानिवृत्त हुए थे। माता राजिंद्री, पत्नी तनु मालिक, 4 साल की बेटी मायरा और एक शादीशुदा बड़ी बहन विभा हैं। अभिनव के माता पिता गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षपुरम में रहते हैं। 

कल गांव में सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार अभिनव मलिक का पार्थिव शरीर तेलंगाना से सोमवार देर रात में मेरठ पहुंचेगा। मंगलवार सुबह सैनी गांव के श्मशान पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed