{"_id":"5e28b1808ebc3e4b37680b80","slug":"meetinh-on-ganga-yatra-in-dm-office-meerut-news-mrt4652579126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा यात्रा की तैयारियों पर समीक्षा, सांसद विधायक भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा यात्रा की तैयारियों पर समीक्षा, सांसद विधायक भी पहुंचे
विज्ञापन
मेरठ।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ, निर्मल बनाने और उन्हें मूल स्वरूप में लाने के लिए गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में तैयारियों को समय से पूर्ण करें। यात्रा को भव्य बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। वह बुधवार को डीएम कैंप कार्यालय में गंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने गंगा ग्रामों को प्लास्टिक मुक्त व ओडीएफ प्लस करने के भी निर्देश दिए।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जनसभा स्थल पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाए। गंगा ग्रामों के मार्ग में पड़ने वाले रास्ते से दो किमी. तक के 27 ग्रामों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही गंगा नदी के दोनों किनारों पर बसे ग्रामों, कस्बों, शहरों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाए। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था है। रामराज से हस्तिनापुर के बीच विभिन्न गतिविधियां होंगी। बहसूमा में स्वागत एवं बाइक यात्रा का शुभारंभ सहित कई कार्यक्रम हैं। सीडीओ ईशा दुहन ने बताया कि 27 जनवरी को जनपद मेरठ में यात्रा का आगमन जनपद की सीमा पर लगे रामराज से होगा। यहां से यात्रा बहसूमा पहुंचेगी। 28 जनवरी को सुबह मखदूमपुर में गंगा पूजन के बाद यात्रा मवाना-किठौर-शाहजहांपुर होते हुए गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) जायेगी। इस दौरान विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सोमेन्द्र तोमर, सत्यवीर त्यागी, दिनेश खटीक, जितेन्द्र सतवई ने भी सुझाव दिए। डीएफओ अदिति शर्मा, एसडीएम मवाना ऋषिराज आदि अफसर मौजूद रहे।