{"_id":"68d1822739e5f1afd3098696","slug":"meeting-with-the-higher-education-minister-the-demand-for-restoration-of-old-pension-was-raised-meerut-news-c-72-1-mrt1063-141079-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समर्थ पोर्टल की वजह से घटी छात्र संख्या, बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समर्थ पोर्टल की वजह से घटी छात्र संख्या, बदलने की मांग
Mon, 22 Sep 2025 10:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर बताई समस्या
मेरठ। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल फेडरेशन की वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. निधि शुक्ला के संयोजन में सोमवार को प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान में कॉलेजो में आ रही प्रवेश की समस्याओं को उच्च शिक्षा मंत्री के सामने रखा और उनके समाधान की मांग की।
फेडरेशन की वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो निधि शुक्ला ने उच्च शिक्षा मंत्री को बताया की जब से समर्थ पोर्टल को प्रदेश में लागू किया गया है तब ही से लगातार छात्रों के प्रवेश में गिरावट आ रही है। समर्थ पोर्टल की कमियां बताते हुए उन्होंने कहा कि अभी 65 हजार प्रवेश हैं, जो 02 लाख से ज्यादा सीटों पर हैं। इससे सेल्फ फाइनेंस कॉलेजो के शिक्षकों और प्रबंधन के सामने आर्थिक संकट आएगा । छात्रों की समस्याओं का समाधान विवि स्तर पर संभव नहीं है। प्रवेश कॉलेजो ने किए लेकिन आज तक उनकी सूची तक डाउनलोड नहीं किया जाना इस बात का प्रमाण है की समर्थ पोर्टल किसी भी तरह से छात्रहित में सहायक नहीं है। फेडरेशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष निधि शुक्ला ने मंत्री से समर्थ पोर्टल को बदलने की मांग की और विवि को प्रवेश की स्वायत्ता देने पर जोर दिया।