{"_id":"689a5a01748a0bde100a3aa9","slug":"meeruts-youth-are-shining-on-the-international-stage-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138555-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमक रहे मेरठ के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमक रहे मेरठ के युवा
विज्ञापन
मानव सिंधु, क्रिकेटर
- एथलेटिक्स, क्रिकेट जैसे खेलों से लेकर उद्योगों में भी कमा रहे हैं नाम
- अकेले यूपी लीग में ही मेरठ से दस उभरते हुए क्रिकेटरों का हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ का युवा वर्ग आज किसी भी चीज में पीछे नहीं है। खेल हो या व्यापार हर क्षेत्र में यहां के युवा कमाल कर रहे हैं। युवा एथलीट रूपल चौधरी, रीत राठौर, ख्याति, मानसी आदि ने अपने प्रदर्शन से सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। खेलों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी यहां तैयार हो रहे हैं जो नेशनल और जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा चुके हैं। क्रिकेट में भी यहां का युवा किसी से पीछे नहीं है।
एथलेटिक्स में कमाल कर रहीं हैं रीत राठौर
रीत राठौर की बात करें तो वह पिछले कई सालों से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रही हैं। अभी हाल ही में प्रयागराज में आयोजित 23वीं जूनियर अंड-20 एथलेटिक चैंपियनशिप में ऊंची कूद में मीट रिकॉर्ड भी उनके नाम है। रीत ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर ऊंची कूद में 1.81 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने प्रतियोगिता के 2019 के 1.78 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया था। वह यहां मेरठ के फूलबाग काॅलोनी में अपनी बहन ऊंची कूद की खिलाड़ी तान्या के साथ रहकर तैयारी कर रही है। 2024 में झारखंड में हुए स्कूल नेशनल गेम्स में उन्होंने 1.68 मीटर ऊंची कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता था। बरेली में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने 1.76 मीटर ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और रिकॉर्ड बनाया था।
रूपल चौधरी : शाहपुर जैनपुर गांव निवासी एक अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। उन्होंने अभी कुछ माह पूर्व ही में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 4 गुणा 400 मिक्स रिले में स्वर्ण और 4 गुणा 400 मीटर रिले में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुकी हैं। ओलंपिक खेलों के लिए भी सूची में उनका नाम आ चुका था, उम्मीद है कि आगामी ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकेंगी।
विज्ञापन
इंडियन ओपन 2025 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक
- राष्ट्रीय फेडरेशन कप 2025 में स्वर्ण पदक
- 2022 में विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4x400 मीटर रिले में रजत पदक और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था
-- विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय
-- राष्ट्रीय अंडर-20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक
-- जापान में एशियाई रिले चैंपियनशिप में रजत पदक
ख्याति माथुर : मेरठ के मोदीपुर निवासी ख्याति माथुर अंडर-20 वर्ग में है। इतनी कम उम्र में ही उन्होंने कई नेशनल और जूनियर नेशनल में अपने नाम की तरह ख्याति प्राप्त की है। ख्याति माथुर ऊंची कूद की खिलाड़ी हैं और पिछले वर्ष भी उन्होंने इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.86 मीटर ऊंची कूद कूदकर स्वर्ण पदक जीता। छोटी सी उम्र में भी वह अंतरराष्ट्रीय पटल पर छाने को तैयार हैं।
ये हैं उपलिब्धयां
इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024- स्वर्ण पदक
नेशनल 2023- कांस्य पदक
2022 जूनियर नेशनल- स्वर्ण पदक व मीट रिकॉर्ड
फेडरेशन कप 2022- स्वर्ण पदक 1.73 मीटर ऊंची कूद के साथ
मानसी तोमर : गंगानगर निवासी ऊंची कूद की खिलाड़ी मानसी तोमर भी अंडर 20 वर्ग में हैं और उन्होंने भी अपनी प्रतिभा से सबको आश्चर्य चकित किया है। उन्होंने भी इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.76 मीटर ऊंची कूद लगाकर कांस्य पदक जीता। कई प्रतियोगिताओं में वह स्वर्ण और सिल्वर पदक प्राप्त कर चुकी हैं। वह कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही तैयारी करती हैं और अब अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में छाने को तैयार हैं। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ी अमायरा डिस्कस और दीया हेमर थ्रो आदि में तैयारी कर रही हैं।
उपलिब्ध्यां
इंटर स्टेट 2024- कांस्य पदक
नेशनल 2023- रजत पदक
जूनियर नेशनल 2023- कांस्य पदक
क्रिकेट में भी युवा नहीं पीछे, यूपी लीग में छाएंगे मेरठ के क्रिकेटर
मेरठ। मेरठ के क्रिकेटर भी किसी से पीछे नहीं हैं। यहां उभारते हुए क्रिकेटरों की बात करें तो उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के तीनों सीजन में 20 से अधिक खिलाड़ियों को मौका मिला है। तीसरे सीजन में भी मेरठ के सीनियर खिलाड़ी भुवनेश्वर, कर्ण शर्मा और समीर रिजवी को छोड़ दें तो यहां से 7 खिलाड़ी तीसरे सीजन में चुने गए हैं। रिटेन किए गए खिलाड़ियों और नए खिलाड़ियों में कुल 13 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। युवा क्रिकेटरों में शिवम को 10.75 लाख रुपये में नोएडा किंग्स ने, मानव सिंधु को कानपुर ने 4 लाख, यशु प्रधान को 4.80 लाख में कानपुर ने, पूर्णांक त्यागी को 4 लाख में गोरखपुर ने, दिव्यांश राजपूत को 3 लाख में मेरठ मेवरिक्स ने, इंजमाम को कानपुर ने तीन लाख में और अंकुर चौहान को 3 लाख रुपये में लखनऊ ने खरीदा है। इससे पहले युवा क्रिकेटरों में ही मेरठ के शुभम मिश्रा और विनीत पंवार कानपुर के द्वारा, अजय कुमार नोएडा के द्वारा, अजय काशी के द्वारा, रितुराज शर्मा मेरठ मेवरिक्स के द्वारा, तेज गेंदबाज विजय कुमार मेरठ मेवरिक्स के द्वारा आदि खिलाड़ी रिटेन किए जा चुके हैं।
- ईवी के लिए बना रहे प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, 50 को दिया रोजगार
- आईवाईसी के कैप्टन और लोहिटेक सर्किट के संचालक ईशु बंसल ने बताया कि उनका उद्योग विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित है। 2022 में स्थापित उनकी कंपनी 50 लोगों को रोजगार दे रही है। उनकी कंपनी प्रिंटेड सर्किट बोर्ड बनाती है। उन्होंने बताया कि उनके बोर्ड ऑटोमाइल सहित ईवी वाहनों में प्रयोग किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बीटेक के बाद आईएमटी गाजियाबाद से एमबीए किया।
- पसवाड़ा पेपर ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया
- आईवाईसी के वाइस कैप्टन और पसवाड़ा पेपर ग्रुप के डायरेक्टर निशित सिंघल ने बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा सेंट मेरीज से हुई। डीयू के बाद आईआईएम अहमदाबाद और एसपी एआईएमआर मुंबई से पढ़ाई की। वर्ष 2014 में अपने पसवाड़ा पेपर ग्रुप के मल्टी लेयर क्राफ्ट पेपर की यूनिट को स्थापित करने में सहयोग किया। ईआरपी बेस सिस्टम बनाया। यूनिट प्रतिदिन 450 टन मल्टी लेयर क्राफ्ट पेपर तैयार करती है। इस पेपर का माइका, कैरी बेग, पेपर बेड बनाने में प्रयोग किया जाता है। उद्योग में पूरी तरह रीसाइकिल कागज का प्रयोग किया जाता है।