फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's team became champion in wrestling competition

Meerut News: कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ की टीम बनी चैंपियन

Fri, 30 Jan 2026 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Meerut's team became champion in wrestling competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मुरादाबाद में 28 से 30 जनवरी तक प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के अर्श ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। 65 किलोग्राम वर्ग में देव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 82 किलोग्राम वर्ग में निशांत तोमर ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। 87 किलोग्राम वर्ग में निखिल ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। 97 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के अभय ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इनके अलावा 130 किलोग्राम वर्ग में भी मेरठ के सूर्य पहले स्थान पर रहे। ग्रीको रोमन में 60 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के दीपक यादव ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। 67 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के विकास मावी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता। 72 किलोग्राम में मेरठ के प्रवेश ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। 79 किलोग्राम में मेरठ के आशीष ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके साथ ही 86 किलोग्राम वर्ग में भी मेरठ के शिवम विकल पहले स्थान पर रहे। 92 किलोग्राम में मेरठ के विजय पंवार ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता और 97 किलोग्राम में मेरठ के रोहित ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कोच कुलविंदर को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed