फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meeruts small scale industries are sanjeevani for the economy of the state

खुलासा: प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी हैं मेरठ के लघु उद्योग, पढ़िए खास रिपोर्ट

Sun, 30 Aug 2020 12:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
meeruts small scale industries are sanjeevani for the economy of the state
मेरठ की एक फैक्टरी में फुटबॉल के ब्लैडर तैयार करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की अर्थव्यवस्था में मेरठ के उद्योग संजीवनी की भूमिका में हैं। सरकार के राजकोष में मेरठ के उद्योग दस हजार करोड़ रुपये से अधिक का योगदान करते हैं। पिछले दिनों उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ।

विज्ञापन


राजस्व से सरकारों की झोली भरने वाले मेरठ के उद्योगों के विकास की कहानी आजादी से पूर्व की है। जब शहर कुटीर उद्योगों का केंद्र था। देश का पहला शॉपिंग मॉल मेरठ कैंट क्षेत्र में सेना द्वारा खोला गया था। हिंदुस्तान लीवर का पहला कारखाना भी मेरठ में लगा था। आजादी के बाद शहर में औद्योगिक विकास ने गति पकड़ी और नए उद्योग विकसित होते चले गए। यहां फिलहाल सरकारी और निजी लगभग दस औद्योगिक क्षेत्र संचालित हैं। जहां सुई से लेकर विमानों के पंखे तक बनते हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा 2010 में हुए औद्योगिक सर्वे में मेरठ जिले में कुल कारोबार 66, 856.49 लाख रुपये था।
विज्ञापन


लखनऊ, जयपुर से भी निकला आगे
मेरठ में औद्योगिक विकास दर 5.5 फीसदी है। 2007 में 10,089 करोड़ रुपये का योगदान राष्ट्रीय राजकोष में मेरठ ने दिया था। यह भोपाल, जयपुर, कोच्चि और भुवनेश्वर एवं लखनऊ से भी अधिक था। जिसने देश में मेरठ को 9वां स्थान दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बिंदु
. जिले में 45 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां संचालित
. जिला प्रशासन के पास 23, 471 औद्योगिक इकाइयां, 15, 510 छोटी इकाइयां व 7922 कुटीर उद्योग
. 50 से अधिक इकाइयां करती हैं निर्यात
. 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलता है रोजगार

यह भी पढ़ें: अपने लाल का चेहरे देख बेहोश हुई मां, रो-रोकर बुरा हाल, शहीद की अंतिम यात्रा में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

ये हैं मेरठ के प्रमुख उद्योग
खेल एवं कृषि उपकरण, चीनी मिलें, मीटेक्स प्लांट, टेक्सटाइल, ट्रांसफार्मर उद्योग, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, कलपुर्जे, सीमेंट उद्योग, फूड एंड बेवरेज, फूड प्रोसेसिंग, स्टील इंडस्ट्री, प्रकाशन उद्योग, रबर कारोबार, कालीन, हैंडलूम, फिटनेस उपकरण, केमिकल प्लांट, सर्जिकल आयटम, दवा और फर्टिलाइजर्स इंडस्ट्री, कागज, कैंची उद्योग, चमड़ा उद्योग, आसव व रसायन, बैंडबाजा, वाद्य यंत्र उद्योग, सराफा कारोबार, वाहन रिपेयरिंग व मोती उद्योग प्रमुख हैं।

बातचीत
मेरठ में उद्योग हैं और लोगों में काम करने का जज्बा भी। हालांकि सरकारी मशीनरी की ओर से उद्योगों के लिए प्रयास नहीं हो रहे हैं। सरकार औद्योगिक क्षेत्रों का विकास कराए, सुविधाएं दे तो मेरठ का लघु उद्योग देश में नंबर एक पर आ सकता है। - पंकज गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए

उद्यमी को अपने बलबूते ही उद्योग संचालन के लिए जूझना पड़ता है। सरकार कर्ज के बजाय सुविधाओं और सुगम संचालन का वातावरण दे तो मेरठ का उद्योग और तरक्की कर सकता है। - अनुराग अग्रवाल, अध्यक्ष आईआईए मेरठ चैप्टर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed