फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Mansi won gold medal in high jump

ऊंची कूद में मेरठ की मानसी ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 06 Sep 2025 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Meerut's Mansi won gold medal in high jump
रेलवे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली मध्य में मानसी तोमर
- रेलवे एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 90वीं ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 7 सितंबर तक कोलकाता में किया गया। इसमें मेरठ की युवा एथलीट मानसी तोमर ने भी प्रतिभाग किया। वह रेलवे में कार्यरत भी हैं। मानसी ने 1.81 मीटर ऊंची कूद लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। मानसी तोमर यहीं मेरठ में गंगानगर की रहने वाली हैं और यहां कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रही हैं। वह कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त कर मेरठ का नाम रोशन कर चुकी हैं। वहीं, मानसी की बहन शिवानी तोमर ने डिस्कस थ्रो में 47.95 मीटर दूरी के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं, गोला फेंक में विधि ने 15.21 मीटर के साथ रजत पदक जीता।

पिछले वर्ष उन्होंने इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियशिप में 1.76 मीटर ऊंची कूद लगाकर कांस्य पदक जीता था। कई प्रतियोगिताओं में वह स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त कर चुकी हैं। वह कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही तैयारी करती हैं और अब अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में छाने को तैयार हैं। मानसी 1.82 मीटर तक की ऊंची कूद लगा चुकी हैं। कोच गौरव त्यागी ने बताया कि पूरे इंडिया में ऊंची कूद में पांच ही महिला एथलीट हैं, जो 1.81 मीटर से ऊपर की कूद लगा चुकी हैं। इनमें मानसी तोमर, ख्याति माथुर और रीत राठौर तीन खिलाड़ी यहां मेरठ से ही हैं।
विज्ञापन


मानसी की उपलिब्ध्यां...
इंटर स्टेट 2024- कांस्य पदक
ओपन नेशनल 2024- कांस्य पदक
नेशनल 2023- रजत पदक
जूनियर नेशनल 2023- कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed