फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Karn Sharma took six wickets in a Ranji Trophy match.

Meerut News: मेरठ के कर्ण शर्मा ने रणजी ट्रॉफी मैच में छह विकेट झटके

Sun, 25 Jan 2026 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut's Karn Sharma took six wickets in a Ranji Trophy match.
क्रिकेटर कर्ण शर्मा
- रेलवे की ओर से खेलते हुए किया शानदार प्रदर्शन, आईपीएल में अनसोल्ड रहे हैं कर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ के स्पिनर कर्ण शर्मा को आईपीएल 2026 के लिए किसी भी टीम ने जगह नहीं दी। इस बार वह आईपीएल में खेलते नजर नहीं आएंगे, लेकिन उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच में अपने प्रदर्शन से सभी फ्रेंचाइज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कर्ण शर्मा ने गुजरात के नाडियाड में गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी की और मैच में छह विकेट लेकर रेलवे को आठ विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने मैच में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया।
मैच में गुजरात ने पहली पारी में 55.4 ओवर खेलकर 10 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसमें रेलवे की ओर से कर्ण शर्मा ने एक विकेट लिया। उन्होंने पहली पारी में मात्र 2.4 ओवर गेंदबाजी की और एक विकेट लिया। रेलवे की टीम ने पहली पारी में 424 रन बनाए और 249 लीड प्राप्त की। रेलवे की ओर से मेरठ के कर्ण शर्मा ने बल्ले से भी जौहर दिखाया और 60 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। दूसरी पारी में रेलवे की टीम ने गुजरात को 347 पर ऑल आउट कर दिया। इसमें रेलवे की ओर से गेंदबाजी करते हुए कर्ण शर्मा ने 19 ओवर गेंदबाजी की और 87 रन देकर पांच विकेट लिए। इसमें उन्होंने 61 गेंद खाली निकाली। कर्ण शर्मा ने मैच में कुल छह विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

कर्ण शर्मा सीधे हाथ के लेग स्पिनर गेंदबाज हैं और आईपीएल के पिछले सीजन में उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए मुंबई को कई मैचों में जीत दिलाई थी। इस बार मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया और नीलामी प्रक्रिया के दौरान किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। इससे पहले वह चेन्नई के साथ आईपीएल सीजन में लंबा समय बिता चुके हैं। लगातार चार साल तक वह चेन्नई के साथ रहे हैं। अब उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को सोचने पर मजबूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed