फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's daughters threaten cricket at the onset of New Year

Meerut News: नववर्ष की दस्तक पर क्रिकेट में मेरठ की बेटियों की धमक

Thu, 02 Jan 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Meerut's daughters threaten cricket at the onset of New Year
मेरठ। नया साल महिला क्रिकेट के लिए सौगात लेकर आया है। शहर के चार बेटियों का चयन यूपी की क्रिकेट टीमों में हुआ है। एक दिन पहले जुड़वा बहन ज्योति-जाह्नवी का अंडर-19 में चयन हुआ, बुधवार को शास्त्रीनगर की अमीषा और देवपुरी की भूमि का यूपी अंडर-23 टीम में जगह बनाई। प्रशंसकों ने चारों बेटियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

अमीषा पिछले कई वर्षों से क्रिकेट खेल रही हैं। वह यहां गढ़ रोड स्थित फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में कोच चेतन रतूड़ी से खेल की बारीकियां सीख रहीं हैं। अमीषा सीधे हाथ की बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। वह 2020-22 में यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 2023 में भी उन्होंने अंडर-23 में प्रतिभाग किया था। अभी हाल ही में उनका चयन अंडर-23 कैंप कानपुर में हुआ था। इसमें 35 लड़कियों ने प्रतिभाग किया था। कैंप में अमीषा को दो मैच मिले, जिसमें उन्होंने एक मैच में 50 नाबाद और दूसरे में 40 रन नाबाद बनाए थे। उनके प्रदर्शन के आधार पर अब उनका चयन आगामी सत्र के लिए किया गया है। उनके पिता संजय कुमार ने भी खुशी जताई है। इस मौके पर कोच चेतन ने भी उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

देवपुरी की रहने वाली भूमि यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वह पिछले 8 सालों से क्रिकेट खेल रही हैं। वह सीधे हाथ की तेज गेंदबाज और बल्लेबाज हैं। भूमि पिछले 8 माह से यहां सीएबी इंटर क्रिकेट मैदान में कोच नीतू अग्रवाल से प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले वह नोएडा में प्रशिक्षण ले रही थीं। भूमि के अंडर 23 यूपी क्रिकेट टीम में चयन होने पर एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, कोच विपिन वत्स, राकेश गोयल आदि ने भी बधाई दी है। यूपी की अंडर-23 क्रिकेट टीम के टी-20 मैच 5 जनवरी से कटक में शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता के सपने को साकार कर रहीं जुड़वा बेटियां मेरठ/अलीगढ़। मोदीपुरम निवासी जुड़वा बहन ज्योति और जाह्नवी बालियान अपने पिता के सपने को साकार कर रही हैं। एक दिन पहले दोनों का चयन यूपी अंडर-19 टीम में हुआ था। पिता कुलदीप बालियान ने बताया कि वह खुद तो क्रिकेटर नहीं बन पाए, लेकिन बेटियों को इस खेल में ले आए।

मोदीपुरम निवासी कुलदीप अलीगढ़ में फायर ब्रिगेड स्टेशन बन्नादेवी में चालक के पद पर तैनात हैं। कुलदीप के परिजन नहीं चाहते थे कि वे क्रिकेटर बनें। पढ़कर लिखकर वह पुलिस विभाग में आ गए, लेकिन उनके दिल में क्रिकेटर न बन पाने की कसक रह गई। अब उनके ख्वाब को जुड़वां बेटियां पूरा करने में जुट गई हैं। दोनों 12 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही हैं। कुलदीप ने बताया कि भाई हेमंत को देखकर ज्योति-जाह्नवी ने खेलना शुरू किया। उनमें क्रिकेट के प्रति रुचि को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। 2022-23 में यूपी अंडर-15 में दोनों का चयन हो गया। ज्योति दाहिने हाथ की तेज गेंदबाज और बल्लेबाज है, जबकि जाह्नवी बाए हाथ की स्पिनर और बल्लेबाज हैं। उन्होंने बताया कि 10 और 12वीं में दोनों बेटियां प्रथम श्रेणी में सफल रहीं। माता बबीता बालियान गृहिणी हैं, उन्होंने बेटियों को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के हेड उदित गौड़ ने बताया कि दोनों खिलाड़ी प्रतिभा की धनी हैं। एक दिन वह टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed