{"_id":"6a6f54289be06795ca043e94","slug":"meeruts-daughters-eager-to-make-their-mark-in-cricket-too-meerut-news-c-72-1-mct1009-157209-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: क्रिकेट में भी छाने के लिए बेताब मेरठ की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: क्रिकेट में भी छाने के लिए बेताब मेरठ की बेटियां
विज्ञापन
रिया भाटी, महिला क्रिकेटर
यूपी की अंडर 19 टीम के चयन के लिए कानपुर में हो रहे ट्रायल के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन
अच्छा प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा यूपी की टीम में खेलने का मौका
ऋषि- फाइल- 8--
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ की बेटियां किक्रेट में भी धाक जमाने लगी हैं। मेरठ की पांच महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन कानपुर में चल रहे अंडर 19 क्रिकेट ट्रायल मैच के लिए हुआ है। ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन किया तो यह महिला खिलाड़ी उत्तर प्रदेश अंडर 19 महिला टीम का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 2, 3 और 4 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में अंडर 19 महिला टीम के चयन के लिए मैच का आयोजन किया जा रहा है। ट्रायल मैच के लिए मेरठ से पांच महिला क्रिकेटरों का चयन किया गया है। इसमें बागपत की मूल निवासी और मेरठ के शताब्दी नगर में रहने वाली ओपनर बल्लेबाज मिस्टी चौधरी, स्पिनर जाह्नवी बालियान और उनकी बहन ज्योति बालियान, ऑलराउंडर रिया भाटी और बल्लेबाज अविका शर्मा का चयन किया गया है।
इन मैचों के आयोजन के बाद खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर 19 टीम के लिए किया जाएगा। इनमें मिष्टी चौधरी इससे पहले भी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और उम्मीद है कि इस बार भी वह उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होंगी। रिया भाटी एक शानदार ऑलराउंडर हैं और कई बार उत्तर प्रदेश अंडर 19 में प्रदेश के लिए खेल चुकी हैं। जाह्नवी और ज्योति बालियान दोनों ही सगी बहनें हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं।
विज्ञापन
पहले दिन केवल मिस्टी को मिला मौका
इन सभी खिलाड़ियों ने अंडर 23, उत्तर प्रदेश सीनियर टीम के लिए अपनी जगह पक्की करने की तैयारी कर ली है। इस ट्रायल मैच में पहले दिन मेरठ की सभी क्रिकेटरों को मौका नहीं मिला। पहले दिन मिस्टी चौधरी केवल 10 गेंद ही खेल पाई और नाबाद रहीं। अब दो दिन तक होने वाले मैच में सभी से काफी उम्मीदें होंगी।
लगातार भारतीय टीम का दरवाजा खटखटा रही मेरठ की क्रिकेटर
मेरठ की पारुणिका सिसोदिया शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। अंडर 19 भारतीय महिला टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। पारुणिका को अभी हाल ही में दिल्ली महिला लीग में दिल्ली ईस्ट दिल्ली राइडर का कप्तान भी बनाया गया है। वह इस लीग के लिए सबसे अधिक 14 लाख रुपये में खरीदे जाने वाली खिलाड़ी रहीं। उत्तराखंड की रहने वाली करुणा ने मेरठ में रहकर ही तैयारी की और कई बार उत्तराखंड की सीनियर टीम में शिविर के लिए चुनी जा चुकी हैं। वह भी लगातार गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
अच्छा प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा यूपी की टीम में खेलने का मौका
ऋषि- फाइल- 8