{"_id":"6924cd6e9b677664c40fd1f8","slug":"meeruts-air-quality-reaches-hazardous-levels-with-aqi-reaching-349-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106822-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ में हवा खतरनाक स्तर पर, एक्यूआई 349 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ में हवा खतरनाक स्तर पर, एक्यूआई 349 पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन निकलते ही मेरठ की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। सोमवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 349 दर्ज किया गया, जिससे मेरठ देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में सातवें स्थान पर रहा। हापुड़ 415 के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि नोएडा 395 और गाजियाबाद 388 पर दर्ज किए गए।
एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और हवा में जहर घुलता जा रहा है। शहर में एक माह से वायु गुणवत्ता लगातार खराब है। पल्लवपुरम सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र रहा, जहां एक्यूआई 360 दर्ज हुआ। धीमी हवा और बारिश न होने से प्रदूषण में कमी के कोई आसार नहीं दिख रहे। धूप निकलने के बावजूद स्मॉग का असर बना हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतें बढ़ रही हैं।
चौधरी चरण सिंह विवि मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक, हवा के तेज और साफ न चलने तक प्रदूषण लाल श्रेणी में बना रहेगा। अगले दो–तीन दिनों में तापमान में 1–2 डिग्री की गिरावट संभव है।
विज्ञापन
प्रमुख शहरों का एक्यूआई
हापुड़ 415, नोएडा 395, गाजियाबाद 388, दिल्ली 379, बुलंदशहर 360, मेरठ 349, बागपत 321।
मेरठ के सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्र
पल्लवपुरम 360, शॉपरिक्स चौराहा 355, जयभीम नगर 349, बेगमपुल 349, दिल्ली रोड 345, गंगानगर 328 , केसरगंज 332
मेडिकल 327, तेजगढ़ी चौराहा 317, ईव्ज चौराहा 337