फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Aarav selected for football championship

Meerut News: मेरठ के आरव का फुटबाल चैंपियनशिप में चयन

Sat, 22 Aug 2026 06:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Meerut's Aarav selected for football championship
यूपी फुटबाल टीम के लिए चुने गए मेरठ के आरव
फोटो
विज्ञापन

मेरठ। अखिल भारतीय फुटबाल संघ की ओर से कर्नाटक के बेंगलुरु में 25 अगस्त से 9 सितंबर तक डॉ. बीसी रॉय ट्रॉफी (जूनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप) का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल के दसवीं के छात्र आरव तोमर का चयन किया गया। भारत की प्रतिष्ठित जूनियर राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश फुटबाल टीम में आरव चुने गए हैं। उत्तर प्रदेश का पहला मैच 26 अगस्त को गोवा राज्य की टीम से होगा। उत्तर प्रदेश को पूल डी में गोवा, दिल्ली और ओडिशा के साथ रखा गया है। आरव टीम में स्ट्राइकर के तौर पर खेलते हैं। उनके चयन पर मेरठ फुटबाल एसोसिएशन के सचिव ललित पंत, अध्यक्ष गौरव सिंह, दीवान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश दीवान, प्रधानाचार्य वीके मिश्रा, कोच अश्विनी कुमार, रितिक ठाकुर आदि ने उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed