फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeruti cricketers will rock the Uttar Pradesh T-20 league from today.

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में आज से धमाल मचाएंगे मेरठी क्रिकेटर

Sun, 17 Aug 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Meeruti cricketers will rock the Uttar Pradesh T-20 league from today.
मेरठ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के तीसरे सीजन की शुरूआत रविवार से हो रही है। प्रतियोगिता में मेरठ और आसपास क्षेत्र से भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा, समीर रिजवी समेत 20 से अधिक क्रिकेटर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मेरठ के क्रिकेटर प्रतियोगिता में धमाल मचाएंगे। उद्घाटन मैच भी मेरठ और कानपुर के बीच होगा। इसमें कानपुर की ओर से मेरठ के समीर रिजवी कप्तानी करते नजर आएंगे। इससे पूर्व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें बड़ी फिल्मी हस्तियां कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन

मेरठ के दो बड़े सितारे भुवनेश्वर कुमार और समीर रिजवी अपनी-अपनी टीमों की ओर से पहले ही रिटेन किए जा चुके थे। इस सत्र के लिए हुई नीलामी में मेरठ के की कण शर्मा सबसे अधिक बोली लाकर नोएडा की ओर से खरीदे गए थे। लामी में सबसे अधिक 17.50 लाख रुपये में खरीदा था। इसके अलावा इस साल विक्टोरिया पार्क के शिवम चौधरी तेज गेंदबाज को भी 10.75 लाख में नोएडा ने ही खरीदा गया। मेरठ, सहारनपुर और हापुड के कार्तिक त्यागी को मिलाकर यहां के कुल 20 से अधिक खिलाड़ियों को इस साल टीमों ने अपने दलों में शामिल किया। टूर्नामेंट में छह टीम कानपुर सुपरस्टार, लखनऊ फाल्कन, मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रा, नोएडा किंग्स और गोरखपुर लायंस टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें कानपुर की कप्तानी समीर रिजवी, लाखनऊ की कप्तानी मेरठ के ही भुवनेश्वर को और नोएडा की कर्ण शर्मा को मिली है। इसके अलावा अन्य तीन टीम में भी काफी संख्या में मेरठ के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

मेरठ मेवरिक्स से खेलते हैं रिंकू सिंह, पिछले साल विजेता रही टीम
मेरठ की टीम की बात करें तो मेरठ की टीम में स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह भी हैं। पिछले सीजन में मेरठ मेवरिक्स टूर्नामेंट का विजेता रहा। मेरठ की ओर से मेरठ के ही रितुराज शर्मा भी खेलते हैं। इसके अलावा टीम में गाजियाबाद के स्वास्तिक चिकारा, माधव कौशिक शानदार बल्लेबाज हैं। पिछले सीजन की बात करें तो अभी तक मेरठ की ओर से स्वातिक चिकारा ने 21 इनिंग में 993 रन बनाए हैं। माधव कौशिक ने मेरठ की कप्तानी करते हुए 20 इनिंग में 716 रन बनाए हैं। वहीं, समीर रिजवी ने कानपुर की ओर से खेलते हुए अभी तक 22 इनिंग में 924 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भुवनेश्वर पिछले साल की तरह इस साल भी लखनऊ फाल्कन की ओर से खेलते नजर आएंगे। टीम की ओर से उन्हें पिछले साल दी गई धनराशि 30.45 लाख रुपये में रिटेन किया है। वहीं समीर रिजवी को भी कानपुर ने 15 लाख रुपये में ही रिटेन किया है। कानपुर ने इसके अलावा तेज गेंदबाज विनीत पंवार और ऑलराउंडर शुभम मिश्रा 4.5 लाख रुपये में रिटेन किए गए हैं। नोएडा किंग्स ने तेज गेंदबाज अजय कुमार को 5.20 लाख रुपये में रिटेन किया है। काशी रुद्रा ने शिवम मावी को 20.50 लाख रुपये और अजय को 5.20 लाख रुपये में रिटेन किया है। सुनील कुमार को भी 2.70 लाख रुपये में रिटेन किया गया है। मेरठ मेवरिक्स ने भी बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा को 15.25 लाख रुपये, तेज गेंदबाज विजय कुमार को 7 लाख रुपये में रिटेन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed