{"_id":"63a826339e63087e3f1ac6ca","slug":"meerut-youtuber-drowned-in-the-whirlpool-of-ganga-no-clue-found-even-on-the-fourth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गंगा के भंवर में डूबा यूट्यूबर, चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग, बेटे के इंतजार में पथराई परिजनों की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गंगा के भंवर में डूबा यूट्यूबर, चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग, बेटे के इंतजार में पथराई परिजनों की आंखें
Sun, 25 Dec 2022 04:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 25 Dec 2022 04:02 PM IST
सार
मेरठ निवासी सुनील ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाते समय भंवर में डूब गया। स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं परिजनों की इंतजार में आंखें पथरा गई हैं।
विज्ञापन
सुनील सैनी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी सुनील ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाते समय भंवर में डूब गया। इसके बाद दोस्त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
परिजनों के मुताबिक, वह इन दिनों ऋषिकेश में योगा के फोटो शूट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। बुधवार को वह अपने दोस्त के साथ मुनि की रेती थाना क्षेत्र के तपोवन में साईं घाट पर नहाने गया था। तैरते समय वह भंवर में फंस गया। जिससे वह डूबने लगा। दोस्त ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक वह लापता हो गया।
विज्ञापन
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से किया है एमजेएमसी
सुनील ने आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी व एमजेएमसी की पढ़ाई की है। वह 2022 में ही पासआउट हुआ है। इंटरमीडिएट माना इंटर कॉलेज कसेरूखेड़ा से किया है। परिजनों के मुताबिक, सुनील का सर्वाईवल नील के नाम से यू-ट्यूब चैनल है। परिजनों के मुताबिक, वह नेट की तैयारी में लगा हुआ था।
विज्ञापन
कसेरूखेड़ा के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील सैनी परिवार के साथ मीनाक्षीपुरम में रहते हैं। उनका छोटा भाई सुनील सैनी (25) पुत्र स्वर्गीय सुरेश सैनी ऋषिकेश में रहकर फ्रीलांस फोटोग्राफी करता है।