फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youths Body Found in Field in Khanpur Village, Family Suspects Murder

Meerut: खानपुर गांव में युवक का शव खेत में मिला, परिजनों में मचा कोहराम, जताई हत्या की आशंका

Mon, 09 Mar 2026 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Mar 2026 03:50 PM IST
सार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में मोहित नाम के युवक का शव खेत में मिला है। पुलिस इसे एक्सीडेंट बता रही है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। युवक का साथी अस्पताल में भर्ती बताया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Youths Body Found in Field in Khanpur Village, Family Suspects Murder
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में सोमवार को एक युवक का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया हादसा, साथी अस्पताल में भर्ती
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस इस घटना को सड़क हादसे से जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि मोहित के साथ मौजूद उसका एक साथी घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मोहित की मौत की खबर मिलने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और उन्होंने युवक की हत्या की आशंका जताई। परिजनों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जाए, क्योंकि उन्हें यह सामान्य हादसा नहीं लग रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed