फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth injured due to bike slipping, hospital denied to provide bed, treatment by lying on the floor

Meerut: बाइक फिसलने से घायल हुआ युवक, अस्पताल ने नहीं दिया बेड, फर्श पर लिटाकर किया उपचार

Sun, 24 Jul 2022 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Jul 2022 11:52 AM IST
सार

मेरठ के सरूरपुर में हुए हादसे में घायल युवक को पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधन ने बेड देने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक का फर्श पर लिटाकर ही उपचार शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
Meerut: Youth injured due to bike slipping, hospital denied to provide bed, treatment by lying on the floor
एक्सीडेंट में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के एक अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मेरठ करनाल हाईवे पर बाइक फिसलने से शामली निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन यहां अस्पताल ने युवक को बेड देने से मना कर दिया। इसके बाद फर्श पर लिटाकर ही घायल का उपचार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ के सरूरपुर में मेरठ-करनाल हाइवे पर बाइक फिसले से थाना भवन निवासी अजीम पुत्र हसनैन घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ने लापरवाही दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए बेड भी नहीं दिया, बल्कि फर्स पर ही लिटाकर उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


घायल के साथियों ने फर्स पर लिटाकर उपचार करने का विरोध भी किया। बाद में गंभीर हालत के चलते घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि कांवड़ यात्रा के दौरान घायल को बेड नहीं मिल रहा, ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा हो जाए तो स्थिति कितनी खराब हो सकती है। हालांकि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग अच्छी व्यवस्था देने के लाख दावे कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed