फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth found hanging inside his house in Karanawal, Meerut

Meerut: सरूरपुर में घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाई, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 10 Nov 2025 11:40 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 10 Nov 2025 11:40 AM IST
सार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल कस्बे में एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल कस्बे में शनिवार सुबह एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कमरे में मिला लटकता शव
मृतक की पहचान ओमेंद्र कश्यप(32) पुत्र भोपाल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह जब ओमेंद्र को आवाज देने पर उसने प्रतिक्रिया नहीं दी तो घरवालों ने कमरे का दरवाजा खोला। अंदर ओमेंद्र फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुजरात में पकड़े गए आतंकी का यूपी कनेक्शन: बुढ़ाना के मदरसे से कारी बना आजाद शेख, 40 दिन की जमात में भी गया था

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस को दी सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल शव को नीचे उतरवाया। पंंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी
परिवारजन फिलहाल मानसिक स्थिति में बोलने की स्थिति में नहीं हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed