फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth Found Dead in Hotel Conway Room, Suicide Suspected

Meerut: होटल कॉनवे में युवक का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, सीसीटीवी और होटल रजिस्टर खंगाल रही पुलिस

Wed, 06 May 2026 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 May 2026 10:47 AM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित होटल कॉनवे के कमरे में 30 वर्षीय युवक देवेश गोयल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Youth Found Dead in Hotel Conway Room, Suicide Suspected
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सदर बाजार क्षेत्र के पुलिस स्ट्रीट निवासी देवेश गोयल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


देर रात कमरे में मिला युवक का शव
पुलिस के अनुसार देवेश गोयल (30) पुत्र विजय कुमार गोयल होटल कॉनवे के कमरा संख्या 108 में ठहरे हुए थे। देर रात काफी समय तक कमरे में कोई हलचल न होने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ। रात करीब एक बजे जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो देवेश का शव अंदर मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:West UP Weather: बारिश के बाद खिली धूप, गर्मी से मिली राहत, 48 घंटे बाद फिर बढ़ेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे की तलाशी, नहीं मिला कोई पत्र
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कमरे की गहन तलाशी ली। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी और होटल रजिस्टर खंगाल रही पुलिस
क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि होटल के मैनेजर से सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ले ली गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक होटल में किस समय आया और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं था। इसके साथ ही होटल के रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं।

तनाव में होने की बात आई सामने
ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कंबोज के अनुसार मृतक देवेश गोयल सदर बाजार क्षेत्र में दुकान करते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह कुछ समय से तनाव में थे। इसी आधार पर पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed