{"_id":"69f2df1ca5bb81e12f0a0735","slug":"meerut-youth-dies-after-being-shot-during-celebratory-firing-at-wedding-procession-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शादी की खुशियों में चली गोली, हर्ष फायरिंग बनी मौत का कारण, बरात में युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शादी की खुशियों में चली गोली, हर्ष फायरिंग बनी मौत का कारण, बरात में युवक की गई जान
Thu, 30 Apr 2026 10:18 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:18 AM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में बरात के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब बरात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
खड़ौली गांव में बरात के दौरान चली गोली
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित खड़ौली गांव में बुधवार सुबह एक बरात आई हुई थी। बरात के दौरान कुछ लोगों ने खुशी में हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान चली गोली एक युवक को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट प्रकरण: एक्शन शुरू, सेक्टर-2 में आज से चस्पा होंगे नोटिस, सेटबैक विवाद पर हुआ ये निर्णय
विज्ञापन
Trending Videos
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
गोली लगने के बाद युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गोली किसके हथियार से चली। घटना के बाद शादी समारोह में शामिल लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
गोली लगने के बाद युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गोली किसके हथियार से चली। घटना के बाद शादी समारोह में शामिल लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
