फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Central Market: Notices to be Issued in Shastri Nagar Sector-2, Meeting Held with Traders

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: एक्शन शुरू, सेक्टर-2 में आज से चस्पा होंगे नोटिस, सेटबैक विवाद पर हुआ ये निर्णय

Thu, 30 Apr 2026 10:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Apr 2026 10:15 AM IST
सार

मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट सेक्टर-2 में बृहस्पतिवार से नोटिस चस्पा किए जाएंगे। सेटबैक विवाद को लेकर अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें कमजोर भवनों की जांच के लिए टीम गठित करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Meerut Central Market: Notices to be Issued in Shastri Nagar Sector-2, Meeting Held with Traders
मेरठ सेंट्रल मार्केट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट सेक्टर-2 में सेटबैक विवाद को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होने जा रही है। बृहस्पतिवार से यहां व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा किए जाएंगे। इसके साथ ही टीम क्षेत्र के कमजोर भवनों की जांच भी करेगी।

विज्ञापन


अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुई बैठक
सेटबैक मुद्दे को लेकर बुधवार को आवास एवं विकास परिषद कार्यालय में व्यापारियों और अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में उप आवास आयुक्त के साथ एडीएम सिटी और एसपी सिटी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तिरंगा बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि परिषद ने व्यापारियों की एक अहम मांग स्वीकार कर ली है। अब नोटिस पर पूर्व की तारीख अंकित नहीं की जाएगी, बल्कि जिस दिन नोटिस लगाया जाएगा उसी दिन की तिथि दर्ज होगी। इससे व्यापारियों को जवाब देने के लिए पूरे 15 दिन का समय मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर भवनों की जांच के लिए बनेगी टीम
पूर्व पार्षद एवं पार्षद पति संजीव पुंडीर ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार अवनीश अवस्थी के सामने यह मुद्दा उठाया गया था कि क्षेत्र के कुछ भवन काफी जर्जर स्थिति में हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए एक टीम गठित की गई है जो यह जांच करेगी कि संबंधित भवनों में सेटबैक दिया जा सकता है या नहीं। अधिकारियों ने व्यापारियों से तय समय सीमा के भीतर नोटिस का जवाब देने और अपना पक्ष रखने को कहा है।

Meerut Central Market: Notices to be Issued in Shastri Nagar Sector-2, Meeting Held with Traders
मेरठ सेंट्रल मार्केट - फोटो : अमर उजाला
पहले भी हुआ था विरोध प्रदर्शन
गौरतलब है कि शास्त्री नगर सेक्टर-2 में सेटबैक को लेकर पहले भी विरोध देखने को मिला था। यहां महिलाएं धरने पर बैठ गई थीं और कार्रवाई का विरोध किया था। बाद में सांसद अरुण गोविल के धरना स्थल पर पहुंचकर आश्वासन देने के बाद महिलाओं ने अपना धरना स्थगित कर दिया था।
 

सील पड़े स्कूल में चोरी का प्रयास
मेरठ में शास्त्री नगर स्थित डीआरएस पब्लिक स्कूल में बुधवार को चोरी का प्रयास किया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह स्कूल 8 अप्रैल को सील किया गया था।

बताया गया कि दो युवक दीवार कूदकर स्कूल परिसर में घुस गए और बैटरी व पानी की टोटियां चोरी करने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक युवक फरार हो गया, जबकि जाकिर कॉलोनी निवासी मोइद को पकड़ लिया गया।

शास्त्रीनगर निवासी सीके सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार दोनों युवक स्कूल के पास नशा कर रहे थे। पकड़े गए युवक की स्कूटी को पुलिस ने सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed