फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth dies after being hit by high tension line on roof of train, six trains late

Meerut: ट्रेन की छत पर चढ़े युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, वंदे भारत समेत छह ट्रेनें लेट

Sun, 22 Feb 2026 11:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Feb 2026 11:17 PM IST
सार

यह हादसा रविवार शाम वेदव्यासपुरी स्थित हिंदुस्तान कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के डिपो में हुआ। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि युवक ट्रेन से तेल चोरी करने आया था। 

विज्ञापन
Meerut: Youth dies after being hit by high tension line on roof of train, six trains late
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेदव्यासपुरी स्थित हिंदुस्तान कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के डिपो में रविवार शाम हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत हो गई। हादसे के कारण मेरठ रेलवे ट्रैक पर यातायात दो घंटे प्रभावित रहा। इससे वंदे भारत समेत छह ट्रेन प्रभावित हुईं। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई गई है कि युवक ट्रेन से तेल चोरी करने आया था। इसी समय वह हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन


डिपो में मौजूद लोगों का कहना है कि डिपो में ट्रेन से तेल लाया जाता है। रविवार शाम ट्रेन यहां तेल लेकर आई थी। तेल उतारा जा रहा था। शाम साढ़े पांच बजे तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। डिपो के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। धमाके के कारण रेलवे की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे रेलवे यातायात भी बाधित हो गया। इससे ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गईं। दिल्ली से मेरठ आने वाली पैसेंजर ट्रेन और वंदे भारत समेत छह ट्रेन भी प्रभावित हुईं। कुछ ट्रेनों को मोदीनगर स्टेशन के आसपास रोका गया। ट्रेन के इंतजार में यात्री मेरठ व आसपास के स्टेशनों पर बैठे रहे। करीब साढ़े सात बजे यातायात सुचारु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed