फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut youth committed cyber fraud of Rs 1.27 crore

Meerut News: मेरठ के युवक ने की 1.27 करोड़ की साइबर ठगी

Wed, 11 Mar 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Meerut youth committed cyber fraud of Rs 1.27 crore
कानपुर। ट्रांसपोर्टर मोकम सिंह का मोबाइल हैक कर मेरठ के युवक अरशद अंसारी ने 1.27 करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर ली। साइबर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। मोकम सिंह ने 23 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्हें व्हाट्सएप पर पीएम किसान, आरटीओ चालान जैसी फर्जी एपीके फाइलें मिली थीं। आरटीओ चालान की फाइल खोलने पर उनका मोबाइल और सिम ब्लॉक हो गया।
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल के जरिए उनके मोबाइल का नियंत्रण ले लिया। 25 अगस्त 2025 को उनके खाते से 1.27 करोड़ रुपये मुंबई के पांच खातों में ट्रांसफर किए गए। पुलिस ने 70 हजार रुपये फ्रीज कराए। जांच में पता चला कि अरशद अंसारी ने फर्जी दस्तावेजों से पांच बैंकों में खाते खुलवाए थे। अरशद और उसके साथी हैदराबाद, रतलाम, मुंबई, गुना से वारदात करते थे ताकि लोकेशन न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed