{"_id":"5ffca2b28ebc3e30ca6aaa3d","slug":"meerut-youth-beaten-to-death-in-shastrinagar-case-filed-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: शास्त्रीनगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, थाने में मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: शास्त्रीनगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, थाने में मुकदमा दर्ज
Tue, 12 Jan 2021 12:40 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शास्त्री नगर में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की पड़ोसी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा की आरोपी की निशानदेही पर ही हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली। जांच पड़ताल कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जनपद के शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में विशाल (46) पुत्र हरीश कुमार और पड़ोसी अनमोल त्यागी का घर के बाहर खाली जमीन पर कब्जा करने का आरोप-प्रत्यारोप लगाकर रविवार को विवाद हो गया। मारपीट हो गई थी। आरोप कि इसी दौरान अनमोल त्यागी ने लोहे की रॉड से विशाल पर ताबड़तोड़ वार किए, जिसमें विशाल की हालत गंभीर हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे
यह भी पढ़ें: मेरठ: गोवंश कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही के गले में डाला रस्सी का फंदा
विज्ञापन
परिजनों ने विशाल को गढ़ रोड पर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी लगने पर इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा ने आरोपी अनमोल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: कड़ी नजर रखें किसान, आंदोलन में सरकार करवा सकती है हिंसा: अजित सिंह
पुलिस का दावा है कि अनमोल त्यागी ने जिस रॉड से हमला किया था। पुलिस ने वह बरामद कर ली है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि रविवार को हुई मारपीट के मामले में भी नौचंदी थाने में मुकदमा हुआ था। अब उसमें ही धारा बढ़ा दी जाएगी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को चैकस किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/