{"_id":"6afb2b197d3e48e00b04112b","slug":"meerut-younger-brother-kills-elder-brother-by-repeatedly-striking-his-head-with-a-stone-then-locks-the-house-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: छोटे भाई ने सिर पर पत्थर मार-मारकर की बड़े की हत्या, घर पर ताला लगाकर भागा; सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: छोटे भाई ने सिर पर पत्थर मार-मारकर की बड़े की हत्या, घर पर ताला लगाकर भागा; सामने आई ये वजह
Mon, 16 Nov 2026 09:41 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:41 PM IST
सार
पांडवनगर में बड़ा भाई अनिकेत शराब पीकर घर आया और हंगामा करने लगा। गुस्से में आकर छोटे भाई अविरल ने उसके सिर पर पत्थर से वार किए। रातभर खून बहने से अनिकेत की मौत हो गई। सुबह अविरल फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अनिकेत की फाइल फोटो और जानकारी देती मां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पांडव नगर स्थित जे-ब्लॉक में शराब पीकर घर आने के विवाद में छोटे भाई अविरल यादव ने बड़े भाई अनिकेत के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। रविवार रात हुई वारदात के बाद अधिक खून बहने से घायल ने कमरे में ही दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह शव देखकर आरोपी भाई घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। शाम को बड़े भाई के फोन न उठाने पर जब पड़ोसी घर पहुंचा, तब हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजते हुए आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पांडव नगर जे-ब्लॉक निवासी 65 वर्षीय कमलेश के तीन बेटे नितिन (37), अनिकेत कुमार (35) और अविरल (33) हैं। शादी के बाद सबसे बड़ा बेटा नितिन अपने परिवार के साथ गढ़ रोड पर किराये के मकान में रहने लगा, जबकि अविवाहित अनिकेत और अविरल अपनी मां कमलेश के साथ ही रहते थे। बताया गया कि अनिकेत पहले एसबीआई में संविदा पर नौकरी करता था। वहां से काम छूटने के बाद उसने एक कपड़े के शोरूम में नौकरी की, लेकिन कुछ दिन पहले वह काम भी छोड़कर घर पर ही रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे अनिकेत शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। छोटे भाई अविरल ने शराब पीकर घर आने का विरोध किया, जिस पर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर अविरल ने पत्थर उठाकर अनिकेत के सिर पर कई वार कर दिए।
लहूलुहान हालत में अनिकेत अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, जबकि मानसिक रूप से अस्वस्थ मां कमलेश अपने कमरे में सोती रहीं और उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण रात में ही अनिकेत की मौत हो गई। सोमवार सुबह जब अविरल ने अनिकेत को मृत देखा तो घबरा गया और मकान के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगाकर वहां से फरार हो गया।
फोन न उठने पर पड़ोसी घर पहुंचा तो हुआ खुलासा
सोमवार शाम को बड़े भाई नितिन ने अनिकेत के मोबाइल पर कई बार कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। नितिन ने पड़ोसी कपिल कन्नौजिया को फोनकर घर जाकर देखने के लिए कहा। कपिल ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मकान का ताला खुलवाया और अंदर जाकर देखा तो कमरे में अनिकेत का शव पड़ा था। उन्होंने तुरंत नितिन और थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सोमवार शाम को बड़े भाई नितिन ने अनिकेत के मोबाइल पर कई बार कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। नितिन ने पड़ोसी कपिल कन्नौजिया को फोनकर घर जाकर देखने के लिए कहा। कपिल ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मकान का ताला खुलवाया और अंदर जाकर देखा तो कमरे में अनिकेत का शव पड़ा था। उन्होंने तुरंत नितिन और थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।
हत्या की सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइंस दीक्षा भौरिया और इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बड़े भाई नितिन की तहरीर पर आरोपी अविरल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
