फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young woman runs off with former lover after mother arranges her marriage; takes cash and jewelry

मेरठ: मां ने तय किया रिश्ता, तो प्रेमी के साथ गई युवती, नगदी और जेवर भी ले गई; नवंबर में होनी थी शादी

Sun, 04 Oct 2026 06:05 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 04 Oct 2026 06:05 PM IST
सार

परतापुर निवासी युवती का जानी निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन माह पहले भी परिजनों ने दोनों को एकसाथ पकड़ लिया था। अब युवती की मां ने रिश्ता तय कर दिया था। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Meerut: Young woman runs off with former lover after mother arranges her marriage; takes cash and jewelry
युवती। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Generated

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां रिश्ता पक्का होने और नवंबर माह में शादी तय होने के बावजूद एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लेकर लापता हो गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री का रिश्ता पक्का हो चुका था और आगामी नवंबर माह में बरात आनी तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं कि बीते एक अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे युवती अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की और घर की छानबीन की, तो अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी गायब मिली। पीड़ित परिवार के अनुसार, युवती अपने साथ सोने की तीन अंगूठियां, दो जोड़ी सोने के झुमके, एक तौले की सोने की चेन, तीन जोड़ी चांदी की पायल, 69 हजार रुपये कैश और कपड़े समेटकर ले गई है।
विज्ञापन

तीन महीने पहले भी प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी युवती
पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कुणाल नाम के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब तीन महीने पहले भी दोनों को एक साथ पकड़ा गया था। आरोप है कि रिश्ता पक्का होने के बाद भी कुणाल युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
 

पुलिस ने शुरू की तलाश
नवंबर में शादी की तारीख तय होने के बीच युवती के लापता होने से परिवार संकट में है। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से युवती को जल्द बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर आभूषण व नगदी बरामद कराने की मां की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed