फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young men performed stunts by hanging from the window of a Scorpio car in the wedding procession

Meerut: बरात में शामिल स्कार्पियों गाड़ी की खिड़की पर लटककर युवकों ने की स्टंटबाजी, लगा जाम

Mon, 02 Dec 2024 09:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 02 Dec 2024 09:54 PM IST
सार

मेरठ के लावड़ क्षेत्र में शादियों का सीजन चल रहा है और बरात में जाने वाले बराती सड़कों पर स्टंट बाजी कर हादसों को न्यौता दे रहे है।

विज्ञापन
Meerut: Young men performed stunts by hanging from the window of a Scorpio car in the wedding procession
स्टंट करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लावड़ क्षेत्र में शादियों का सीजन चल रहा है और बरात में जाने वाले बराती सड़कों पर स्टंट बाजी कर हादसों को न्यौता दे रहे है। सोमवार को एक बरात के साथ जा रही स्कार्पियों में बैठे युवक गाड़ी की खिड़की से निकलकर स्टंट कर रहे थे, साथ ही तेज आवाज में गाड़ी के अंदर गाने बजा रखे थे। उनकी स्टंटबाजी से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन हो गई। सोशल मीडिया पर युवकों का स्टंट करते हुए यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


लावड़ कस्बे में एक बरात की कुछ गाड़ियां गुजर रही थी। इन गाड़ियों में एक स्कार्पियों भी थी, जिसमें लगभग पांच-छह युवक सवार थे। वीडियो में युवक गाड़ी में तेज गाने बजाकर खिड़की से निकलकर स्टंट करते दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में 12 करोड़ की शादी... दूल्हे को दिए 2.56 करोड़, जूता चुराई के 11 लाख और मस्जिद के लिए 8 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों की स्टंटबाजी के कारण सड़क पर जाम लग गया। युवक तेज गाने व तेजी से गाड़ी चलाते हुए निकल रहे थे, जिस कारण जान को खतरा देख अन्य वाहन सवार साइड में हो गए। स्कार्पियों गाड़ी के शीशे पर प्रधान जी लिख हुआ था। इस तरह की स्टंट बाजी देख कस्बे लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसे युवकों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

युवकों को न तो अपनी जान की परवाह है न दूसरों की जान की परवाह। इंचौली थाने के इंस्पेक्टर अपराध बृजमोहन सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में अभी ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि, ऐसा है तो वीडियो की जांच कराकर युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed