फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young man shot dead, father was also murdered, brother committed suicide

Meerut: गोली मारकर युवक की हत्या, दिल दहला देंगे घर के हालात, पिता का भी हुआ था कत्ल, भाई ने की थी आत्महत्या

Wed, 11 Sep 2024 11:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Sep 2024 11:45 PM IST
सार

गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों ने किसी से कोई भी दुश्मनी होने से इंकार किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Young man shot dead, father was also murdered, brother committed suicide
विनीत का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना रोहटा क्षेत्र के गांव रसूलपुर मढ़ी का विनीत सिरोही मंगलवार शाम को स्कूटी से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर जंगल में चकरोड़ किनारे पड़ा मिला। विनीत की पीठ में गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

 

Meerut: Young man shot dead, father was also murdered, brother committed suicide
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रोहटा थाने के रसूलपुर मढ़ी निवासी विनीत सिरोही (28) पुत्र रामपाल कंकरखेड़ा के नंगलाताशी में सराफ संजय भारद्वाज की गाड़ी पर चालक था। मंगलवार शाम चार बजे विनीत स्कूटी पर निकला था। देर रात तक भी वह वापस नहीं आया। शाम साढ़े छह बजे करीब भतीजे यश ने उसे भोला झाल पर देखा था। तीन युवक भी उसके साथ थे। देर रात तक भी विनीत घर नहीं लौटा तो परिजनों ने कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुई। परिजनों ने रात को तलाश किया पर कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Young man shot dead, father was also murdered, brother committed suicide
पास ही पड़ी मिली विनीत की स्कूटी। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह रसूलपुर मढ़ी गांव के जंगल में गैस गोदाम के पास चकरोड किनारे विनीत का शव पड़ा मिला। उसकी स्कूटी वहीं खड़ी थी, मोबाइल पास ही पड़ा हुआ था। सूचना पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। विनीत की पीठ में गोली लगी थी। विनीत की मां मुन्नी देवी की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
 
विज्ञापन

20 साल पहले पिता की हुई थी हत्या
विनीत के पिता रामपाल होमगार्ड में थे। 20 साल पहले उनकी भी हत्या हो गई थी। मुन्नी देवी के बड़े बेटे अमित उर्फ पिंटू ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। अब परिवार में इकलौता विनीत ही बचा था। इसके अलावा बड़ी बेटी रीना है, उसकी शादी हो चुकी है। भाई अमित की पत्नी गांव में बेटे के साथ अलग रह रही है। बेटे की हत्या की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार रोते हुए यही कहती रही कि अब किसके सहारे जिएगी।
 

दो साल पहले हुई थी शादी
विनीत सिरोही की शादी दो साल पहले गोरखपुर की सोनिया से हुई थी। मां मुन्नी देवी ने बताया कि सोनिया एक साल की बेटी प्रज्ञा को लेकर मायके गई हुई थी। विनीत की हत्या की सूचना पर देर शाम वह घर पहुंच गई। विनीत की मौत के बाद से मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

नशे का आदी था, सीसीटीवी में अकेले जाते दिख रहा
एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि विनीत सिरोही नशे का आदी था। गांव के पास लगे सीसीटीवी में विनीत स्कूटी पर अकेले जाते हुए नजर आ रहा है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मां ने किसी से भी रंजिश से इंकार किया है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। कई एंगल पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टयता गोली मारकर हत्या लग रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed