{"_id":"685567c9aae8772efc09cc6e","slug":"meerut-young-man-raped-a-14-year-old-girl-when-she-did-not-come-after-repeated-calls-nude-video-went-viral-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 14 साल की किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, बार-बार बुलाने पर नहीं आई, तो न्यूड वीडियो कर दिया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 14 साल की किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, बार-बार बुलाने पर नहीं आई, तो न्यूड वीडियो कर दिया वायरल
Fri, 20 Jun 2025 07:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 20 Jun 2025 07:23 PM IST
सार
sexual harassment: खरखौदा क्षेत्र में एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तर कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में मुस्लिम समाज के युवक ने अपने समाज की ही किशोरी को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया और बाद में वीडियो वायरल कर दी। पीड़ित पिता ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मेरठ के चमड़ा पैंठ निवासी आमिर अपने मामा के यहां गांव में ही रह रहा है। आमिर ने उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर कर नशीला पदार्थ देकर पहले दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
आरोप है कि उसकी बेटी ने जब संबंध बनाने से उसका विरोध किया तो आरोपी ने न्यूड अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे दी। आरोप है कि पीड़ित जब आरोपी के घर पर शिकायत लेकर पहुंचा तो उन लोगों ने पुलिस कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन