फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Yakub Qureshi was once famous, but now police has seized property of 31 crore

UP : कभी सत्ता में था बड़ा नाम, अब जब्त हो रही करोड़ों की संपत्ति, जानिए बसपा के पूर्व मंत्री याकूब का हाल

Tue, 02 Jan 2024 01:22 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Jan 2024 01:22 AM IST
सार

Meerut News : बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी का कभी बहुत नाम था। लेकिन अब उनकी संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। पुलिस ने गैंगस्टर की 31 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन
Meerut: Yakub Qureshi was once famous, but now police has seized property of 31 crore
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बसपा सरकार में मंत्री रहे मीट कारोबारी याकूब कुरैशी और उनके परिजनों व कर्मचारियों के नाम खरीदी गई 31 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर ली है। इससे पहले भी याकूब कुरैशी की करोड़ों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। याकूब कुरैशी फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।

विज्ञापन


याकूब कुरैशी का अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से मीट प्लांट संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर करोड़ों रुपये का मीट बरामद किया था। जांच में मीट मानक के अनुरूप नहीं था। गैरकानूनी ढंग से पैक करके मीट को विदेश भेजने का मामला भी सामने आया था। मीट प्लांट का लाइसेंस भी निरस्त चल रहा था और अवैध रूप से मीट के प्रोसेसिंग और पैकेजिंग का काम चल रहा था।

विज्ञापन

इस मामले में याकूब कुरैशी के अलावा उनकी पत्नी संजीदा बेगम उर्फ समजीदा बेगम, पुत्र इमरान कुरैशी व फिरोज उर्फ भूरा के अलावा उनके कर्मचारी मोहित त्यागी निवासी के-ब्लॉक शास्त्री नगर, फैजाब निवासी घोसीपुर थाना खरखौदा, मुजीब निवासी नरहेड़ा थाना खरखौदा समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये संपत्ति की गई कुर्क
1. माई सिटी हॉस्पिटल भवन संख्या-72 मोहल्ला भवानी नगर वार्ड नंबर-73 नौचंदी मेरठ। (भूखंड क्षेत्रफल-1500)
2. इंद्रप्रस्थ एजुकेशनल एंड कलचरल सोसायटी 35 शिवाजी रोड सेक्टर-7 शास्त्रीनगर मेरठ। (भूखंड क्षेत्रफल-3265.35 वर्ग मीटर)
3. मैसर्स अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड अलीपुर मेरठ फैक्ट्री। भूखंड संख्या-32 सेक्टर-10 शास्त्रीनगर योजना संख्या-07 (भूखंड क्षेत्रफल-288 वर्ग मीटर)
4. इमरान कुरेशी के नाम संपत्ति, सराय बहलीम स्थित मकान, भूखंड संख्या-101ए/10 सेक्टर-10 शास्त्रीनगर योजना संख्या-7 (भूखंड क्षेत्रफल-213.60 वर्ग मीटर)
5. हाजी याकूब कुरैशी की पुत्री 13 वर्षीय अलीशा के नाम संपत्ति, भूखंड संख्या-34/10 सेक्टर-10 शास्त्रीनगर योजना संख्या-7 (भूखंड क्षेत्रफल-288 वर्ग मीटर)।

यह भी पढ़ें: सदन में मारपीट का मामला: पार्षद आशीष से मिलने जाहिदपुर पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, बोले घटना असहनीय

विज्ञापन

कुर्क की गई गाड़ी
1-वाहन संख्या- यूपी 15सीयू-0005, वाहन स्वामी- अलफहीम मीटैक्स, वाहन-इनोवा क्रिस्टा
2-वाहन संख्या-यूपी-15सीडब्लू-7771, वाहन स्वामी- याकूब कुरैशी, वाहन- स्कॉर्पियो

यह भी पढ़ें: Strike: ट्रक चालकों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम किया, नए साल के पहले दिन बसें नहीं  चलने से यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed