फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Women attacked for protesting against molestation, attacked with ice breaking needles, accused injured

Meerut: छेड़छाड़ के आरोपी ने पुलिस की पिस्टल से चलाई गोली, मुठभेड़ में घायल, महिलाओं पर किया था सुए से हमला

Sun, 12 Jan 2025 12:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 12 Jan 2025 12:41 PM IST
सार

मेरठ में अपराधियों के इरादे बुलंद हैं। यहां महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे सिरफिरे ने विरोध करने पर उन पर बर्फ तोड़ने के सुए से प्रहार कर दिए। पुलिस ने  आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Women attacked for protesting against molestation, attacked with ice breaking needles, accused injured
पुलिस गिरफ्त में आरेापी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने महिलाओं से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उन पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से चेहरे और सर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी इमरान पुत्र जहूर अहमद निवासी चमड़ा पैठ लोहिया नगर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कल्याणनगर गली नंबर एक निवासी फैयाज पुत्र शमसुद्दीन ने नौचंदी थाने पर शनिवार रात्रि में आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बताया था कि शादी से वापस आते समय उसकी मां, बहन और भांजी को रास्ते में रोक कर आरोपी ने अभद्रता की और विरोध करने पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से चेहरे और सिर पर प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

हेडकांस्टेबल की पिस्टल निकालकर पुलिस पर चलाई गोली
पुलिस आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर हमले में प्रयुक्त नुकीले सुए की बरामद के लिए उसे नौचंदी ग्राउंड में लेकर पहुंची थे। जहां उसने हेड कांस्टेबल राजकुमार की बेल्ट से लगी पिस्टल को निकाल कर पुलिस पार्टी पर गोली चला दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे काबू में किया। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उस से हमले में प्रयुक्त नुकीला सुआ भी बरामद किया है। पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed