फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman slaps young man in front of police station, victim complains to SSP

Meerut: महिला ने थाने के सामने युवक में जड़े थप्पड़, पीड़ित ने SSP से की शिकायत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 19 Oct 2024 05:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Oct 2024 05:55 PM IST
सार

घर में घुसकर मारपीट करने और अभद्रता करने के आरोप में पुलिस से शिकायत करने वाले युवक को पड़ोस में रहने वाले आरोपी और उसकी मां ने थाने में पुलिस के सामने ही थप्पड़ जड़ दिए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Meerut: Woman slaps young man in front of police station, victim complains to SSP
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने के सामने शुक्रवार शाम एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पड़ोसी युवक पर चांटों की बरसात कर दी। मामले को बढ़ता देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं महिला व उसके बेटे ने पीड़ित के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


सरधना रोड स्थित नगलाताशी गांव निवासी अंकित पुत्र हरिओम ने एसपी डॉ. विपिन टाडा को शनिवार को बताया कि बीती छह अक्टूबर को पड़ोस में रहने वाले एक युवक व उसके परिवार ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया था। जिसकी शिकायत पीड़ित में थाना पुलिस से की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: नेपाल निवासी नाैकर की ईंट से कुचलकर हत्या, कोल्ड स्टोर में करता था काम, सामने आई हत्या की ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में लग गई थी। पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार को पुलिस ने फोन कर थाने बुलाया था। जहां पुलिस ने पीड़ित को बताया कि दूसरे पक्ष को भी थाने पर बुलाया गया है। दोनों पक्ष बात कर थाने से बाहर आ रहे थे। इसके बाद आरोपी पक्ष की महिला व उसके बेटे ने युवक का रास्ता रोक लिया। वहीं थाने के बाहर युवक के मुंह पर कई चांटे रसीद दिए।

आरोप है कि आरोपी परिवार ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित के अनुसार एक पुलिसकर्मी के कहने पर महिला व उसके परिवार ने उसके साथ मारपीट की है।

एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि अगर पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध नजर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed