फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman shot dead in broad daylight in Mavi Meera village of Daurala, accused absconding

Meerut: दौराला के मवी मीरा गांव में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Tue, 19 Dec 2023 12:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Dec 2023 12:22 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में मवी मीरा गांव में दिनदहाड़े महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं आरोपी फरार हो गया। मौके से पिस्टल के दो खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: Woman shot dead in broad daylight in Mavi Meera village of Daurala, accused absconding
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में महिला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यहां मवीमीरा गांव में दिन निकलते ही बाइक सवार युवक ने मायके आई एक महिला पर बीच गांव में गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। गंभीर हालत में महिला को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मवीमीरा गांव निवासी सोनी पुत्री सुभाष की शादी दस साल पहले खतौली के हाजीपुर गांव निवासी सतेंद्र से हुई थी। सोनी की शादी बड़ी बहन अलका के देवर से हुई थी। कुछ विवाद के चलते सोनी वापस मायके आ गई थी। पिता सुभाष ने बताया कि 20 दिन पहले ही सोनी की दूसरी शादी चांद शमन निवासी रविंद्र के साथ कर दी थी। फिलहाल सोनी अपने मायके आई हुई थी।

विज्ञापन

सोनी मंगलवार सुबह भाई अनुज फौजी के मकान से अपने दूसरे मकान पर पैदल आ रही थी। जैसे ही वह गांव के बीच स्थित बड़े मंदिर के समीप पहुंची तो बाइक सवार युवकों ने सोनी पर गोलियां बरसा दी। सोनी को दो गोली लगीं। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और ग्रामीण घरों में छुप गए, जिस कारण आरोपी मौके से आसानी से भाग निकले।

घायल हालत में सोनी को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घटना स्थल से पिस्टल के दो खोखे बरामद किए। बताया गया कि सुभाष के चार बेटी और दो बेटे हैं। सोनी तीसरे नंबर की है।

प्रेम-प्रसंग से जुडा हो सकता है मामला
सोनी की पहली शादी हाजीपुर निवासी बड़ी बहन अलका के देवर सत्येंद्र के साथ हुई थी। सोनी दो माह पहले पति सत्येंद्र के साथ मवाना दवाई लेने गई थी। इस दौरान पति को चकमा देकर सोनी खरदौनी गांव निवासी प्रेमी नाजिम के साथ चली गई।

सोनी को सिकंदराबाद से बरामद किया गया था, जिसके बाद सत्येंद्र  ने सोनी को ले जाने से इनकार कर दिया। 20 दिन पहले ही सोनी की दूसरी शादी हुई थी। पुलिस प्रेम प्रसंग और पहली शादी से मामले को जोड़कर जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि जांच की जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि परिजनों ने सोनी के पहले पति और प्रेमी हत्या का आरोप लगाया है। उसने दो महीने पहले धमकी दी थी। वह तभी सही से मारने की फिराक में लगा हुआ था तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश  दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed