फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Woman Set Saree on fire at the middle of the Road after Shopkeeper denied to Change

MEERUT: महिला ने बीच सड़क पर साड़ी रखकर लगा दी आग, शोरूम मालिक ने बदलने से किया था इनकार, हंगामा

Tue, 01 Nov 2022 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Nov 2022 03:43 PM IST
सार

मेरठ में मंगलवार को एक महिला ने सडक पर साड़ी रखकर आग लगा दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। मामला बढ़ते देख शोरूम मालिक ने महिला को साड़ी की रकम वापस लोटाई।

विज्ञापन
Meerut Woman Set Saree on fire at the middle of the Road after Shopkeeper denied to Change
बीच सड़क साड़ी में आग लगाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जीआईसी कॉलेज के सामने मंगलवार को अजब ड्रामा देखने को मिला। यहां एक महिला ने कटी हुई साड़ी को नहीं बदलने पर शोरूम के सामने रखकर आग लगा दी। इससे पहले महिला ने साड़ी बदलने को लेकर शोरूम के अंदर जमकर हंगामा किया। बाद मे शोरूम मालिक ने साड़ी की रकम वापस देकर महिला को शांत कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र में उत्सव रास के नाम से साड़ी का शोरूम है। शोरूम मालिक ने बताया कि एक महिला 7 अक्टूबर को पांच हजार रुपये कीमत की साड़ी खरीद कर ले गई थी। मंगलवार को महिला साड़ी को लेकर शोरूम मे पहुंची तो शोरूम कर्मचारियों ने साड़ी को बदलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: दो हजार रुपये के लिए मर्डर, सऊदी जाने के लिए पढ़ाई के साथ रुपये जोड़ रहा था आदिल, हत्या से बिखरे सपने

महिला का आरोप था कि साड़ी का बॉडर कटा हुआ था। वहीं शोरूम मालिक ने एक महीने बाद साड़ी को बदलने से मना किया तो महिला भड़क गई। महिला ने शोरूम के भीतर काफी देर तक हंगामा किया। महिला के काफी देर तक हंगामा करने के बाद महिला शोरूम से बाहर निकली और साड़ी को सड़क पर रखकर आग लगा दी। वहीं मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। 

हालांकि मामला तूल पकड़ता देख शोरूम मालिक ने महिला को साड़ी की रकम के पांच हजार रुपये वापस लौटा दिए। वहीं सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोगों ने महिला को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

एक फेसबुक यूजर ने महिला की साड़ी जलाते हुए वीडियो के साथ एक और वीडियो पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि महिला एक धार्मिक कार्यक्रम में बिल्कुल वहीं साड़ी पहनकर डांस कर रही हैं। उनका मन भर गया तो साड़ी बदलने पहुंच गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed