MEERUT: महिला ने बीच सड़क पर साड़ी रखकर लगा दी आग, शोरूम मालिक ने बदलने से किया था इनकार, हंगामा
मेरठ में मंगलवार को एक महिला ने सडक पर साड़ी रखकर आग लगा दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। मामला बढ़ते देख शोरूम मालिक ने महिला को साड़ी की रकम वापस लोटाई।
विस्तार
मेरठ के जीआईसी कॉलेज के सामने मंगलवार को अजब ड्रामा देखने को मिला। यहां एक महिला ने कटी हुई साड़ी को नहीं बदलने पर शोरूम के सामने रखकर आग लगा दी। इससे पहले महिला ने साड़ी बदलने को लेकर शोरूम के अंदर जमकर हंगामा किया। बाद मे शोरूम मालिक ने साड़ी की रकम वापस देकर महिला को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र में उत्सव रास के नाम से साड़ी का शोरूम है। शोरूम मालिक ने बताया कि एक महिला 7 अक्टूबर को पांच हजार रुपये कीमत की साड़ी खरीद कर ले गई थी। मंगलवार को महिला साड़ी को लेकर शोरूम मे पहुंची तो शोरूम कर्मचारियों ने साड़ी को बदलने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें:Meerut: दो हजार रुपये के लिए मर्डर, सऊदी जाने के लिए पढ़ाई के साथ रुपये जोड़ रहा था आदिल, हत्या से बिखरे सपने
महिला का आरोप था कि साड़ी का बॉडर कटा हुआ था। वहीं शोरूम मालिक ने एक महीने बाद साड़ी को बदलने से मना किया तो महिला भड़क गई। महिला ने शोरूम के भीतर काफी देर तक हंगामा किया। महिला के काफी देर तक हंगामा करने के बाद महिला शोरूम से बाहर निकली और साड़ी को सड़क पर रखकर आग लगा दी। वहीं मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
हालांकि मामला तूल पकड़ता देख शोरूम मालिक ने महिला को साड़ी की रकम के पांच हजार रुपये वापस लौटा दिए। वहीं सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोगों ने महिला को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
एक फेसबुक यूजर ने महिला की साड़ी जलाते हुए वीडियो के साथ एक और वीडियो पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि महिला एक धार्मिक कार्यक्रम में बिल्कुल वहीं साड़ी पहनकर डांस कर रही हैं। उनका मन भर गया तो साड़ी बदलने पहुंच गईं।