{"_id":"6540b478a57f6669950ca591","slug":"meerut-woman-reached-her-parents-home-to-do-shopping-for-karva-chauth-absconding-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: करवा चौथ के लिए खरीदारी करने मायके पहुंची महिला, परिजनों को नशीला पदार्थ देकर बच्चों सहित फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: करवा चौथ के लिए खरीदारी करने मायके पहुंची महिला, परिजनों को नशीला पदार्थ देकर बच्चों सहित फरार
Tue, 31 Oct 2023 01:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:32 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने मायके पहुंची पत्नी परिजनों को नशीला पदार्थ देकर बच्चों सहित फरार हो गई। परिजनों के काफी तलाश करने पर भी महिला का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
करवाचौथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगानगर में करवा चौथ के लिए खरीदारी करने मायके पहुंची महिला बच्चों के साथ कहीं चली गई। पति और मायके पक्ष ने एक युवक पर महिला को ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, भावनपुर क्षेत्र के राली चौहान निवासी अमित की शादी इंचौली क्षेत्र के नंगली ईशा गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। अमित के अनुसार उसकी पत्नी ने मायके में जाकर करवा चौथ के लिए खरीदारी की बात कही थी। रविवार को अमित पत्नी और बच्चों सहित ससुराल पहुंचा। ये लोग रात में वहीं रुक गए।
विज्ञापन
आरोप है कि रात में किसी समय खाने में नशे की दवा देकर महिला बच्चों सहित फरार हो गई। सुबह पति अपने मायके वालों के साथ इंचौली थाने पहुंचा। परिजनों ने गांव के एक युवक पर महिला को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन