फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman dies under suspicious circumstances in Daurala, chance of murder

Meerut: दौराला में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या की आशंका, टूटा मिला ड्रेसिंग टेबल का शीशा

Sat, 24 Dec 2022 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Dec 2022 01:19 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में एक विवाहिता की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं कमरे में ड्रेसिंग टेबल का शीश भी टूटा मिला है।

विज्ञापन
Meerut: Woman dies under suspicious circumstances in Daurala, chance of murder
मौक पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र हाईवे स्थित शिव पुरी काॅलोनी निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार महक सिंह के मकान में किराए दार महिला सोनिया उम्र (28) पत्नी विनेश का शव बेड पर पड़ा मिला। शनिवार सुबह महक सिंह ने यह नजारा देखा तो उसने दौराला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विधि विज्ञान टीम को बुलाकर कमरे की जांच कराई। कमरे में रखी ड्रेसिंग टेबल का शीशा भी टूटा मिला। महिला के शरीर पर कोई भी निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। महिला दौराला के जमालपुर की रहने वाली बताई जा रही है, उसका पति विनेश दौराला के गांव समसपुर का रहने वाला है। बताया गया कि महिला का अपने पति विनेश से विवाद चल रहा था। दोनों के दो बच्चे हैं, जो अपनी दादी के पास रहते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Covid Alert: बिजनौर के 5 साल के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे सैंपल
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि महिला का पति दिनेश गाजियाबाद में नौकरी करता है। महिला काफी समय से महक सिंह के मकान में किराए पर अकेली रहती थी। वहीं, मृतक महिला सोनिया के ससुराल पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि सोनिया का शिवा नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उसका पति से विवाद हो गया था। तभी से अकेली यहां रह रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed