फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Covid Alert: Corona infection in 5-year-old child of Bijnor, samples sent to genome sequencing

Covid Alert: बिजनौर के 5 साल के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे सैंपल

Sat, 24 Dec 2022 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर/मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर/मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Dec 2022 11:59 AM IST
सार

बिजनौर निवासी पांच साल के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह मेरठ के न्युटिमा अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि बच्चे  का सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसके संपर्क वालों की भी कोरोना की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Covid Alert: Corona infection in 5-year-old child of Bijnor, samples sent to genome sequencing
कोविड केयर सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 5 साल के बालक को कोरोना की पुष्टि हुई है। वह मेरठ के न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल के प्रबंधक डॉ संदीप गर्ग ने बताया कि बच्चा वेंटिलेटर पर है। इसे निमोनिया है। उपचार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि निजी लैब से बच्चे को पुष्टि हुई है। इसका सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके संपर्क वालों की भी कोरोना की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


गनीमत है कि मेरठ में शुक्रवार को 376 लोगों की जांच में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। फिलहाल एक भी सक्रिय केस नहीं है। हालांकि सतर्कता जरूरी है। प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद सीएमओ ने गाइडलाइन जारी कर दी है। लोगों से भीड़ में मास्क लगाने और खांसी-बुखार व सांस लेने में दिक्कत होने पर जांच कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: IPL में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने सहारनपुर के मयंक, USA पहुंची मेरठ के गुड़ की मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कोविड-19 प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया शासन से आए दिशा निर्देश पर अमल शुरू कर दिया गया है। सभी स्वास्थ्य इकाइयों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों (एमओआईसी) को शासन से मिले दिशा निर्देश का तत्काल प्रभाव से पालन करने के लिये निर्देश दिए गए हैं। सभी कोविड प्रयोगशालाओं को फिर से सक्रिय कर दिया गया है।

विभिन्न सरकारी और निजी चिकित्सालयों की ओपीडी व इनडोर इकाइयों पर लक्षण युक्त  व्यक्ति  जिसमें खांसी ,बुखार या सांस लेने में कठिनाई के लक्षण पाए गए हों, उनकी कोविड -19 जांच कर 24 घंटे में लैब को देने के लिए निर्देश दिए हैं।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि एसपी, सीओ और थानेदारों को भी शासन के आदेश से अवगत करा दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। एसटीएफ को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। 

रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर होगी स्क्रीनिंग 
सीएमओ ने बताया विदेश से आए यात्रियों व रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।   ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह क्रियाशील है। जरूरत पड़ने पर उनकी क्षमता  बढ़ाई जाएगी। अस्पतालों में वेंटिलेटर, कन्सन्ट्रेटर की पर्याप्त व्यवस्था है।

मेडिकल-जिला अस्पताल में कोविशिल्ड खत्म, नहीं लगी बूस्टर डोज
कोरोना के फिर से खतरे के कारण लोग बूस्टर डोज (तीसरा टीका) लगवाने पर जोर दे रहे हैं। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में कोविशिल्ड वैक्सीन खत्म हो गई, नतीजतन  काफी लोगों को बिना बूस्टर डोज के ही वापस लौटना पड़ा। जागृति विहार से आए निहारिका, निखिल, शास्त्रीनगर के नितिन और ब्रह्मपुरी के विशाल को बूस्टर डोज नहीं लग सकी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रवीण गौतम ने बताया कि कोविशिल्ड के अलावा कोवाक्सिन भी कम ही बची है। फिलहाल 35 सेंटर सक्रिय जहां टीकाकरण किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed