फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman dies during treatment in hospital, relatives allege negligence

Meerut: अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, हंगामा

Tue, 06 Sep 2022 05:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Sep 2022 05:37 PM IST
सार

महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Meerut: Woman dies during treatment in hospital, relatives allege negligence
मृतका ट्विंकल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर में एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


ओम साईं धाम कॉलोनी निवासी महिला की मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि ओम साईं राम कॉलोनी में किराए पर रहने वाले हीरालाल की बेटी ट्विंक्ल (25) का एक साल पहले नवीन सिरोही विवाह हुआ था।
विज्ञापन


नवीन ट्रक चालक है। परिजनों का कहना था कि बीती रात जब टिंकल की मौत हुई उसका पति नवीन उसको छोड़ कर भाग गया था। परिजनों का कहना था टिंकल को जहर देकर मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान नवीन की मां देवेंद्री भी वहां आ गई। और टिंकल पर गंभीर आरोप लगाने लगी टिंकल की मां रमलेश का कहना था, नवीन ने पूर्व में तीन शादियां की थी जिनको उसने छोड़ दिया था। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत करते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed