Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman body found lying naked in Parikshitgarh,chanse of murder

Meerut: गंगा किनारे महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला, हत्या की आशंका, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Wed, 11 Oct 2023 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Oct 2023 11:50 AM IST
सार

परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में गंगा किनारे महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Meerut: Woman body found lying naked in Parikshitgarh,chanse of murder
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को गंगा किनारे महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। महिला की हत्या करके शव फेंका गया या शव पीछे से गंगा में बहकर आ रहा था, ये पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगा। महिला की शनाख्त के लिए प्रदेश के सभी थानों में गुमशुदा महिलाओं की सूचना मांगी गई है। 

विज्ञापन


परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का शव गंगा किनारे डाकू के डेरे के पास पड़ा मिला। शव की हालत देखकर लग रहा है कि महिला की मौत चार से पांच दिन पहले हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerugt Crime Report: मेडिकल इमरजेंसी में महिला की मौत, फैक्टरी लगाने के नाम पर 15 लाख ठगे, सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उम्र 40 वर्ष के करीब है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। प्रदेश के थानों में अज्ञात महिला के शव की सूचना दिए जाने के बाद अमरोहा के मंडी धनौरा शेरपुर से कुछ लोग पहचान करने के लिए आ रहे हैं, वहां से भी एक महिला लापता है।

 एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि महिला की मौत गंगा में डूबने से हुई या फिर उसकी हत्या करके शव को यहां फेंका गया है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी। बिजनौर और दूसरे जनपदों से भी लापता महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी गई है। शव की शनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed