Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Woman dies in medical emergency, 15 lakhs cheated in the name of setting up a factory

Meerut Crime Report: मेडिकल इमरजेंसी में महिला की मौत, फैक्टरी लगाने के नाम पर 15 लाख ठगे, सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 11 Oct 2023 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Oct 2023 11:55 AM IST
सार

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मंगलवार को एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गैंगस्टर एक्ट में नामजद दो आरोपियों को अदालत ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है।  

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Woman dies in medical emergency, 15 lakhs cheated in the name of setting up a factory
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मंगलवार सुबह ब्रह्मपुरी की धर्मवती (50) की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज महिला के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान स्टाफ और परिजनों में मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। 

विज्ञापन


महिला के परिजनों कैलाश और राजा का कहना है कि मेडिकल इमरजेंसी में पहले भर्ती करने में आनाकानी की, फिर इलाज करने में। विरोध करने पर मारपीट की। सीसीटीवी कैमरे बंद कर लिए और उन्हें कमरे में ले जाकर पीटा। किसी तरह उन्हें शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। उनके चोटें आई हैं। इस दौरान महिला की मौत भी हो गई।
विज्ञापन


वहीं, इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पांडे ने बताया कि महिला कैंसर रोगी थी, यहां रेफर होकर लाई गई थीं। जब यहां लाया गया तो उनकी हालत काफी गंभीर थी। उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई है। परिजन नाराज हो गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उनका डाक्टर और अन्य स्टाफ के साथ झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पेस्टीसाइड ने बिगाड़ा बासमती का स्वाद, निर्यात में 15 फीसदी गिरावट, 10 कीटनाशक प्रतिबंधित

Trending Videos

गैंगस्टर एक्ट में दो आरोपियों को पांच-पांच वर्ष की 
गैंगस्टर एक्ट में नामजद दो आरोपियों को अदालत ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। आरोपी प्रदीप कुमार निवासी टटीरी बागपत और अमित उर्फ विक्की वाल्मीकि निवासी विकासपुरी उत्तमनगर पश्चिमी दिल्ली के विरुद्ध वादी विध्यांचल तिवारी तत्कालीन थाना प्रभारी खरखौदा ने गैंगस्टर एक्ट में केस पंजीकृत कराया था। पुलिस ने प्रदीप कुमार और अमित उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। इस मामले में पुलिस ने प्रभावी पैरवी की गई। मंगलवार को न्यायालय स्पेशल जज (गैंगस्टर एक्ट) द्वारा प्रदीप कुमार व अमित उर्फ विक्की को पांच-पांच वर्ष का कारावास और 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। 

हत्या के मामले में मेरठ का एक आरोपी धरा, दूसरा फरार
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने यू-ट्यूब गायिका फरमानी नाज के पिता आरिफ और भाई फरमान नाज समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व बाइक बरामद की गई है। पत्नी व साली से मोबाइल पर बात करने के शक में फरमान ने अपने पिता की मदद से वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों में फरियाद पुत्र उजागर, पूठखास, मेरठ और जाकिर पुत्र साबिर, जानीखुर्द भी शामिल हैं। जाकिर अभी फरार है।

पैसे मांगने पर चाट विक्रेता पर हमला किया
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा में चाट विक्रेता ने युवक से पैसे मांगे तो उसने रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। कस्बा निवासी जॉनी सरधना फ्लाईओवर के नीचे चाट का ठेला लगाता है। पीड़ित ने मंगलवार को थाने पर तहरीर दी। दोपहर एक युवक चाट खाने के लिए आया था। चाट पैक कराने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगा। युवक ने पैसे देने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर हुए विवाद में युवक ने जॉनी के सिर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।  

 

कार्रवाई न होने पर डिप्टी सीएम से की शिकायत
मेडिकल थाना में दर्ज ठगी के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की है। पुलिस में शिकायत करने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह मल्टीनेशनल चाय कंपनी में 18 साल से नौकरी कर रहे थे। उनकी मुलाकात अशोक कुमार निवासी आदर्श नगर फतेहपुर से हुई थी। कुछ दिन बाद अशोक ने उन्हें दूसरी कंपनी में बढि़या नौकरी दिलाने की बात कही।

झांसे में आकर उसने नौकरी छोड़ दी और उनकी बताई कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। आरोप है कि अशोक व कंपनी के एमडी अनीश ने उनके माध्यम से एक दर्जन से अधिक दुकानदारों से कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर करीब 14 लाख रुपये ले लिए, लेकिन यह रकम लेने के बाद न माल दिया और न ही रुपये लौटाए। उन्होंने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ मेडिकल थाने में दो माह पहले ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

दुकान का शटर काटकर नकदी समेत लाखों का सामान चोरी
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र स्थित मजीदनगर में बदमाशों ने शटर काटकर किराना की दुकान से नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बदमाश पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। मंगलवार सुबह पहुंचे दुकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रशीदनगर निवासी नदीम मलिक की मजीद नगर में श्यामनगर रोड पर किराना की दुकान है। पीड़ित नदीम का आरोप है कि सोमवार देर रात्रि बदमाशों ने उसकी दुकान का शटर काटकर दुकान में रखी 45 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित मंगलवार सुबह पांच बजे नमाज पढ़कर दुकान पर पहुंचा तो शटर कटा हुआ मिला। शटर खोलने के बाद पता चला कि यहां चोरी की गई है। पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बदमाश दिखाई दिए। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

डकैती और पुलिस पर हमले के पांच आरोपी गैंगस्टर में नामजद
भावनपुर थाना पुलिस ने पांच बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ डकैती और पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं। 

भावनपुर थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि रणदीप उर्फ संदीप और लीलू उर्फ गूंगा निवासी मेहरमती गणेशपुर सरधना, इरफान उर्फ गोलू निवासी          कस्बा पुलिस चौकी सरधना, जगमोहन निवासी अब्दुल्लापुर भावनपुर और लोकेश निवासी नई गंज थाना शाहबाद रामपुर के खिलाफ डकैती और पुलिस पर हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं। रणदीप उर्फ संदीप  इनके गिरोह का सरगना है। अब इन आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में नामजद किया गया है। 

शहर के होटलों में चला दोपहर को चेकिंग अभियान
शहर के होटलों में मंगलवार दोपहर को एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने होटलों में सीसीटीवी की फुटेज और रजिस्टर भी चेक किए। कई होटल संचालकों को रजिस्टर का ठीक से रखरखाव करने के निर्देश दिए। सिविल लाइन सर्किल में सीओ अरविंद चौसिया के नेतृत्व में हर थाना क्षेत्र के तीन-तीन होटलों में औचक चेकिंग कराई गई। किसी भी होटल में गड़बड़ी नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed