फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman attempted self-immolation by pouring kerosene in SSP office

Meerut: एसएसपी दफ्तर में युवती ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिसकर्मियों में हड़कंप

Thu, 26 May 2022 04:43 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 May 2022 04:43 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने गुरुवार को एसएसपी दफ्तर पर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने युवती के हाथ से केरोसिन की बोतल छीनी और उसे महिला थाने भेज दिया।

विज्ञापन
Meerut: Woman attempted self-immolation by pouring kerosene in SSP office
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में गुरुवार को एक युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे महिला के हाथ से बोतल छीनकर उसे शांत कराया। पुलिस ने पीड़िता को महिला थाने भेज उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र निवासी एक युवती न्याय की गुहार लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची। यहां उसे अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उंडेलकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। युवती को केरोसिन उंडेलता देखकर पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े और युवती को समझाबुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Budget: मेरठ से हवाई उड़ान, बनेगा एटीएस सेंटर, गंगा एक्सप्रेसवे को मिले 695 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि युवती का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत की। युवती का आरोप है कि पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। पुलिस कार्रवाई से नाराज युवती ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उंडेल लिया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाकर पुलिस थाने भेजा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed