फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman Alleges Gangrape by Five Men in a Field, Files Complaint with SSP

Meerut: युवती ने पांच लोगों पर खेत में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया, एसएसपी से शिकायत

Sun, 08 Jun 2025 05:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 08 Jun 2025 05:35 PM IST
सार

मेरठ के भावनपुर क्षेत्र की युवती ने तीन भाइयों समेत पांच लोगों पर खेत में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत।

विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे खेत के रास्ते से भट्ठे पर जाते समय पांच लोगों ने जबरन पकड़कर गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि थाने में सुनवाई नहीं हुई, उल्टा धमकाकर भगा दिया गया। इसके बाद शनिवार को वह न्याय की मांग लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि घटना के वक्त तीन लोगों ने पहले उसे अकेला देखकर रास्ता रोका, गाली-गलौज करते हुए बदसलूकी की, और फिर खेत में खींच ले गए। वहां उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसे पकड़कर काबू में किया गया। बाद में तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फिर अपने दो साथियों को भी बुला लिया, जिन्होंने भी वही कृत्य किया।

विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने गला दबाकर हत्या की कोशिश की, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने के बाद किसी तरह वह घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी। पीड़िता का आरोप है कि उसने डायल 112 पर कॉल भी किया, लेकिन जब वह थाने पहुंची तो थाना प्रभारी ने धोखाधड़ी के केस में जेल भेजने की धमकी देकर उसे भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने युवती की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया और थाना पुलिस को निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


यह भी पढ़ें: आस्था हत्याकांड: नहीं मिला कटा हुआ सिर, एक आरोपी की तलाश, मजबूत पैरवी के लिए जुटाए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य

दूसरा मामला-जीजा पर यौन शोषण का आरोप
एक अन्य मामले में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपनी मौसेरी बहन के पति पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने नहाते समय उसके फोटो चुपचाप खींच लिए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा।

युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है और पैसों की मांग कर रहा है। जब पीड़िता के भाई ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर मिल गई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed