फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut will run in respect of acid attack victim

महिला दिवस पर तेजाब पीड़िताओं के सम्मान में दौड़ेगा मेरठ

Tue, 25 Feb 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
meerut will run in respect of acid attack victim
तेजाब पीड़िताओं के सम्मान में दौड़ेगा मेरठ
विज्ञापन

मेरठ। किसान ट्रस्ट द्वारा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तेजाब हमले की पीड़िताओं के सम्मान में यूथ फिटनेस इनीशिएटिव के तहत 5 किमी. दौड़ का आयोजन होगा। सोमवार को किसान ट्रस्ट व जिला एथलेटिक संघ द्वारा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में संयुक्त रूप से आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी गई।
किसान ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी भोला शंकर शर्मा ने बताया आगरा की एसिड पीड़िता रुकैया व मधु कश्यप, मेरठ की गीता राजपूत, हुस्नारा मोती सलमानी, हापुड़ की कुमारी नीदा को महिला दिवस पर 1-1 लाख रुपये दिये जाएगे। 5 किमी. दौड़ का नाम ‘मेरठ 5 के धारा 326 रन फॉर एसिड सर्वाइवर’ रखा गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह किसान ट्रस्ट के फाउंडर रहे हैं, जबकि रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष हैं। एसिड अटैक पीड़िताओं के सम्मान के लिए आयोजित दौड़ में जयंत चौधरी भी प्रतिभाग करेंगे। पुरुष व महिला वर्ग में पहले 14 धावकों को 21 हजार रुपये, 11 हजार रुपये, 5100 व अन्य 11 धावकों को 11 -11 सौ रुपये सम्मानित राशि के तौर पर दिये जायेंगे। बालक-बालिका वर्ग में प्रथम तीन स्थानों को 5100, 3100 व 2100 रुपये नकद दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए मिस कॉल नंबर जारी
दौड़ में पंजीकरण कराने के लिए मोबाइल नंबर 9958447448 जारी किया गया। जिस पर मिस कॉल कर कोई भी पंजीकरण करा सकता है। प्रेसवार्ता में दो मिनट का एक वीडियो जारी किया गया। जिसमें एसिड अटैक सरवाइवर्स द्वारा लोगों से दौड़ में भाग लेने की अपील की गई। दौड़ सुबह 8 बजे से कैलाश प्रकाश स्टेडियम से शुरू होकर कमिश्नर चौराहा से होते हुए बीएसएनएल कार्यालय, पुलिस लाइन से होते हुए वापिस स्टेडियम पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उप्र एथलेटिक संघ उपाध्यक्ष आयुष पवार, मंडल खेलकूद अधिकारी आले हैदर, जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष राजाराम अत्री, सचिव अनु कुमार, दौड़ के डायरेक्टर प्रमोद चौधरी, रेस कॉर्डिनेटर गौरव त्यागी, अमित तेवतिया, वीरेंद्र एवं टेक्निकल डेलीगेट गौरव गहलोत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह, सविता चौधरी, प्रफुल्ल त्यागी, पंख सामाजिक संस्था की भावना शर्मा, रालोद नेता सुनील रोहटा, कमलजीत गुर्जर, सहित रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed