फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Wife catches husband with girlfriend at Saket Chowk in Meerut, creates scene

Meerut: पत्नी ने साकेत चौराहे पर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, सड़क पर हंगामा, मारपीट

Tue, 31 Mar 2026 10:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 Mar 2026 10:08 PM IST
सार

मेरठ के साकेत चौराहे पर पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद सड़क पर हंगामा हो गया। बाद में पति पर शराब के नशे में घर पहुंचकर पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Meerut: Wife catches husband with girlfriend at Saket Chowk in Meerut, creates scene
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पति पत्नी और प्रेमिका के बीच विवाद का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत चौराहे पर पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद सड़क पर हंगामे की स्थिति बन गई। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंबेडकर रोड निवासी महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति राकेश का एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात को लेकर दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, शहद फैक्टरी पर छापेमारी, 24 घंटे से सैंपल व दस्तावेज खंगाल रहीं टीमें

विज्ञापन
Trending Videos

सड़क पर हुआ हंगामा
महिला के अनुसार सोमवार को उसका पति घर से प्रेमिका से मिलने के लिए निकला था। इस पर महिला ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पति साकेत चौराहे पर सड़क किनारे खड़ा होकर युवती से बातचीत करने लगा।

इसी दौरान महिला वहां पहुंच गई और दोनों को एक साथ पकड़ लिया। पत्नी ने पति की हरकतों का विरोध किया, जिस पर पति पत्नी और युवती के बीच सड़क पर तीखी नोंकझोंक हो गई। सड़क पर हंगामा होता देख आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान पति मौके का फायदा उठाकर वहां से निकल गया।

विज्ञापन

रात में घर पहुंचकर मारपीट का आरोप
महिला का आरोप है कि रात के समय उसका पति शराब पीकर घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। मारपीट में महिला घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed