फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DRI Raid at Honey Factory in Meerut, Investigation Continues for Over 24 Hours

UP:मेरठ में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, शहद फैक्टरी पर छापेमारी, 24 घंटे से सैंपल व दस्तावेज खंगाल रहीं टीमें

Tue, 31 Mar 2026 09:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 Mar 2026 09:10 PM IST
सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र के बफावत गांव स्थित शहद फैक्टरी में डीआरआई टीम ने छापेमारी कर जांच शुरू की है। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी टीम फैक्टरी में दस्तावेजों और सैंपलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
DRI Raid at Honey Factory in Meerut, Investigation Continues for Over 24 Hours
शहद फैक्टरी में छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र के बफावत गांव स्थित एक शहद फैक्टरी पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) की टीम ने छापेमारी कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान टीम ने पूरे फैक्ट्री परिसर को अपने कब्जे में ले लिया और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी। छापेमारी को 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी जांच जारी है।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार बफावत गांव निवासी दीपक और शैलेंद्र की गांव के बाहरी छोर पर खेत में शहद की फैक्टरी संचालित है। यहां बड़े पैमाने पर शहद का उत्पादन कर देश और विदेश में सप्लाई किया जाता है। सूचना मिलने पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस की टीम ने फैक्टरी पर छापा मारकर जांच शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान थाना दौराला पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी पीसीएस रिजल्ट: मेरठ की बेटियों ने मारी बाजी, जानें ज्योति धामा, देविका, ज्योति व रितु की कामयाबी की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेजों और सैंपलों की जांच
टीम ने फैक्टरी परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फैक्टरी में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की जाएगी। फिलहाल टीम दस्तावेजों और सैंपलों की जांच में जुटी हुई है।

ग्रामीणों में चर्चा का माहौल
छापेमारी के बाद ग्रामीणों के बीच तरह तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्टरीमें चावल, चीनी और केमिकल मिलाकर नकली शहद तैयार किया जाता है। 

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि फैक्टरी से निकलने वाला रासायनिक युक्त पानी पास के तालाब में छोड़ा जाता है, जिससे पर्यावरण और पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बना रहता है। इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। फिलहाल डीआरआई की टीम जांच में जुटी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed