{"_id":"6a1138dd3b85d66395059db8","slug":"meerut-whoever-he-met-kept-committing-crime-seven-accused-were-sent-to-jail-more-names-came-forward-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जो-जो मिलता गया, दुष्कर्म करता गया, सात जेल भेजे, सामने आए और भी नाम; रुला देगी किशोरी की दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जो-जो मिलता गया, दुष्कर्म करता गया, सात जेल भेजे, सामने आए और भी नाम; रुला देगी किशोरी की दास्तां
Sat, 23 May 2026 10:50 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 23 May 2026 10:50 AM IST
सार
Seven accused sent to jail: मेरठ के खरखौदा निवासी किशोरी मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली तो उसे सात लोगों ने दुष्कर्म का शिकार बनाया। पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मगर किशोरी की कॉल डिटेल से पता चला है कि अभी और भी लोग सामने आ सकते हैं, जिन्होंने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए सात आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिलिंग मेडिकल परीक्षण व न्यायालय में बयान के बाद खरखौदा पुलिस ने पीड़ित किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के समक्ष पेश किया, जहां से उसे नोएडा स्थित नारी निकेतन केंद्र में भेज दिया। उधर, पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सहित सात आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कस्बा खरखौदा से 25 अप्रैल को लापता हुई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी आकाश, ऋषभ व सलमान, शैंकी व किशोरी को हरिद्वार से अगवा करने वाले आरोपी हर्ष, सनी व जाहिद सभी को खरखौदा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को खरखौदा पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने किशोरी को न्यायालय में पेश किया था, जहां से बाद में किशोरी को आश्रय स्थल भेज दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के सामने पेश किया, जहां से चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने काउंसिलिंग के बाद किशोरी को नोएडा स्थित नारी निकेतन भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के फोन डिटेल के आधार पर पुलिस खंगाल रही कई की कुंडली
किशोरी को खरखौदा पुलिस ने तीन दिन पहले पानीपत से तलाश लिया था। पुलिस ने किशोरी के साथ हुई काउंसिलिंग व फोन कॉल डिटेल के आधार पर सात आरोपियों को तो जेल भेज दिया है। किशोरी के मोबाइल में मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस के रडार में अभी भी कस्बा खरखौदा सहित आसपास के गांव के कई युवक हैं। वहीं पुलिस होटल के संचालक सहित इस घटना से संबंधित अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। इसके अलावा क्षेत्र में संचालित सभी होटल की अनुमति की भी जांच की जा रही है।
ये भी देखें...
सौरभ हत्याकांड: 'मुस्कान के साहिल से थे संबंध, मेरे भाई की हत्या कर छिपा दिया था शव', कोर्ट में भाई की गवाही

ये बोले सीओ
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी तथा इस घटना में विशेष किसी की भी संलिप्तता पाई जाएगी, उसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- प्रमोद कुमार सिंह सीओ किठौर
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी तथा इस घटना में विशेष किसी की भी संलिप्तता पाई जाएगी, उसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- प्रमोद कुमार सिंह सीओ किठौर