फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: 'Muskaan had relations with Sahil, had murdered my brother and hidden his body

सौरभ हत्याकांड: 'मुस्कान के साहिल से थे संबंध, मेरे भाई की हत्या कर छिपा दिया शव', बबलू ने बताया एक-एक सच

Sat, 23 May 2026 10:34 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 23 May 2026 10:34 AM IST
सार

Meerut News: मेरठ के ब्रह्मपुरी में मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया था। इस मामले में जिला न्यायालय में फाइनल बहस शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Saurabh murder case: 'Muskaan had relations with Sahil, had murdered my brother and hidden his body
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के पति-पत्नी के भरोसे का खून करने वाले बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में शुक्रवार को जिला न्यायालय में फाइनल बहस शुरू हो गई। अभियोजन पक्ष ने न्यायालय को बताया कि सौरभ के भाई बबलू ने प्राथमिकी में कहा था कि उसकी भाभी मुस्कान रस्तोगी के साहिल शुक्ला से संबंध थे। उसे आशंका थी कि उसके भाई सौरभ राजपूत की हत्या कर दोनों ने शव छिपा दिया था। इस केस में अब 27 मई को सुनवाई होगी और बहस जारी रहेगी।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को चार्ज संभालने वाले जिला जज अरविंद मिश्र की अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता ने न्यायालय में फाइनल बहस के प्रथम चरण में प्राथमिकी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुरी थाने में 18 मार्च 2025 को सौरभ के भाई बबलू ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू ने कहा था कि उनके भाई सौरभ ने मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। सौरभ ने उसे बताया था कि वर्ष 2019 से उसकी पत्नी मुस्कान के साहिल शुक्ला से संबंध हैं। सौरभ ने कहा था कि मुझे मुस्कान और साहिल से जान का खतरा बना हुआ है। बबलू ने कहा कि वह और उसके पिता मुस्कान को समझाते रहते थे। तीन मार्च से सौरभ का कोई अता-पता नहीं था। 
 
विज्ञापन

बबलू ने आशंका जताई थी कि मुस्कान और साहिल ने उसके भाई की हत्या कर शव छिपा दिया है। इसके अलावा अभियोजन पक्ष ने कोर्ट को बताया गया कि 22 गवाहों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बयान दिए हैं। उन्होंने गवाहों और साक्ष्यों के संबंध में कोर्ट को जानकारी दी।
 

ये है नीले ड्रम में शव के टुकड़े भरने की वारदात
ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ राजपूत लंदन के एक मॉल में काम करता था। इससे पहले वह मर्चेंट नेवी में काम कर चुका था। वह बेटी पीहू और पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाने लंदन से 24 फरवरी 2025 को अपने घर आया था। सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाया था। इसके बाद तीन मार्च 2025 की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर और छुरी से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी थी। 

हत्या के बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में डाले और ऊपर से सीमेंट का घोल डालकर सील कर दिया था। वारदात के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश चले गए थे। रुपये खत्म होने पर 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को आरोपियों की निशानदेही पर नीला ड्रम बरामद किया। खून से सने कपड़े, वारदात में प्रयोग की गई छुरी आदि बरामद किए गए। 19 मार्च पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। तभी से दोनों जिला कारागार में बंद हैं। मुस्कान ने जेल में बेटी को भी जन्म दिया है।

ये भी देखें...
Meerut: गंगनहर में नहाने आए दो गुट भिड़े, धक्के से विवाद, फिर डंडे-बल्लियां लेकर एक-दूजे पर टूट पड़े लड़के

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed